हरियाली तीज पर पंजाबी-हरियाणवी, गुजराती-राजस्थानी गीतों का तड़का
पानीपत में जीटी रोड स्थित आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल सीनियर विग में हरियाली तीज विद्यार्थियों ने पंजाबी-हरियाणवी गुजराती और हरियाणवी गीत गाए।
पानीपत (विज्ञप्ति) : जीटी रोड स्थित आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल, सीनियर विग में हरियाली तीज का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने पंजाबी-हरियाणवी, गुजराती और हरियाणवी गीतों पर थिरकते हुए खूब तालियां बंटोरी।
प्रधानाचार्य मीनाक्षी अरोड़ा ने कहा कि तीज एक ऐसा त्योहार है जो सभी के मन को प्रफुल्लित करता है।
इंटरहाउस प्रतियोगिताओं में रंगोली, डांस, मेंहदी, डिसप्ले बोर्ड को शामिल किया गया था। नृत्य व रंगोली प्रतियोगिता में दयानंद हाउस प्रथम रहा। मेंहदी प्रतियोगिता में नेहरू व टैगोर हाउस, डिस्प्ले बोर्ड प्रतियोगिता में विवेकानंद हाउस प्रथम रहा। विद्यालय की छात्राओं कुमारी नैंसी, याची व भूमिका ने कविता व गीत प्रस्तुत कर समा बांध दिया। ड्रैस कोड ग्रीन होने के कारण पूरा सभागार हरा भरा दिखाई दिया। अध्यापिकाएं हरे रंग के परिधान पहने थी। निर्णायक मंडल में रश्मि सिगला, निकिता सिगला व मोना सिगला शामिल रहीं।
मीडिया प्रभारी स्वाति मित्तल ने बताया कि विजेता टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रितु गोयल, विद्यालय के चेयरमैन सुरेंद्र सिगला और मैनेजर कमल किशोर ने बच्चों-अध्यापिकाओं को तीज उत्सव की बधाई दी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।