लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े, पानीपत सहित कैथल, कुरुक्षेत्र में आज के ये हैं रेट
Petrol Diesel Price Hike पेट्रोल डीजल के दाम दो दिन से थम गए हैं। दो दिन से रेट नहीं बढ़ाए गए हैं। तेल कंपनियां पिछले 18 दिन से धीरे-धीरे पेट्रोल डीजल ...और पढ़ें

पानीपत, [डिजिटल डेस्क]। महंगाई लगातार बढ़ रही है। पिछले 18 दिन से पेट्रोल डीजल के रेट लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। हालांकि दो दिन से रेट में कोई अंतर नहीं आया है। तेल कंपनियों ने दाम नहीं बढ़ाए हैं। इससे पहले 18 दिन में 15 बार तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए हैं। अब पेट्रोल के दाम 105 रुपये पार कर चुके हैं। पेट्रोल डीजल की कीमतों में बदलाव हर रोज सुबह छह बजे होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू कर दी जाती हैं।
पिछले 18 दिन में अब तक पेट्रोल और डीजल 10 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा महंगे हो चुके हैं। शुक्रवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि नहीं की है। पुराना रेट ही प्रभावी रहेगा। कैथल में अब पेट्रोल 105.84 रुपये और डीजल 97.10 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।
पेट्रोल डीजल के लगातार बढ़ रहे दाम ने लोगों की कमर तोड़ दी है। छह अप्रैल को 16 दिन में 14वीं बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े थे। इसके बाद 7 और 8 अप्रैल को दाम नहीं बढ़ाए गए। पेट्रोल-डीजल में लगातार 80-80 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी।
इस वेबसाइट में जाकर भी चेक कर सकते हैं, दाम
https://iocl.com/Products/PetrolDieselPrices.aspx
इस तरह से जानें कहां कितने दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा। इन्हीं मानकों के आधार पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
पानीपत में पेट्रोल डीजल रेट
आठ अप्रैल
पेट्रोल 105.97
डीजल 97.16
7 अप्रैल
पेट्रोल 105.97
डीजल 97.16
कैथल में इस तरह से बढ़ रहे दाम
तिथि पेट्रोल के दाम बढ़ोतरी डीजल के दाम बढ़ोतरी
एक अप्रैल 102.24 कोई नहीं 93.46 कोई नहीं
दो अप्रैल 103.04 80 पैसे 94.26 80 पैसे
तीन अप्रैल 103.84 80 पैसे 95.06 80 पैसे
चार अप्रैल 104.24 40 पैसे 95.46 40 पैसे
पांच अप्रैल 105.04 80 पैसे 96.26 80 पैसे
छह अप्रैल 105.84 80 पैसे 97.10 80 पैसे
सात अप्रैल 105.84 80 पैसे 97.10 80 पैसे
आठ अप्रैल 105.84 80 पैसे 97.10 80 पैसे
यमुनानगर
पेट्रोल: 105.90
डीजल: 97.12
कुरुक्षेत्र
आज
पेट्रोल 105.66
डीजल 96.89

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।