Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पानीपत के खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते आठ पदक

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 01 Mar 2021 08:13 PM (IST)

    तन्नू ने 35 किलो भार में स्वर्ण 3

    Hero Image
    पानीपत के खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते आठ पदक

    जागरण संवाददाता, पानीपत : अंबाला कैंट में 26 से 28 हुई सब जूनियर राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पानीपत के आठ खिलाड़ियों ने पदक जीते। इसमें छाया ने 16 किलो भार वर्ग में स्वर्ण, जिया ने 18 किलो भार वर्ग में स्वर्ण, हिमांशी ने 32 किलो भार में स्वर्ण, तन्नू ने 35 किलो भार में स्वर्ण, 38 किलो भार में दीपा ने स्वर्ण, 55 किलो भार वर्ग में गुरप्रीत ने कांस्य पदक जीता। कोच मोहित फुलिया ने बताया कि पांच लड़कियों का चयन राष्ट्र स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इसी तरह से शिवाजी स्टेडियम की खिलाड़ी 20 किलोग्राम में जयंती ने रजत और 38 किलोग्राम में कांस्य पदक जीता। कोच पूनम सिंह ने बताया कि दोनों खिलाड़ी आठ महीने से अभ्यास कर रही हैं। दोनों खिलाड़ियों ने पहली बार राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया और पदक जीते।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाई-बहन ने ताइक्वांडो में जीते स्वर्ण पदक, स्कूल में स्वागत

    संस, काबड़ी : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काबड़ी के दीपक और उनकी बहन चांदनी ने 6वीं हरियाणा राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीते। यह प्रतियोगिता को 26 से 27 फरवरी को कुरुक्षेत्र में हुई। दोनों विजेता भाई व बहन के साथ-साथ ताइक्वांडो कोच नरेंद्र कुमार और महासचिव टीएसए को भी स्कूल में सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रिसिपल रणबीर सिंह जागलान ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भागीदारी करते रहें। खेलों से शरीर स्वस्थ रहता है। खेलों से भी नौकरी के अवसर मिलते हैं। इस मौके पर सुषमा, रवीन, निशा, रिकी, अनामिका, जयपाल, संजीव, संदीप और अश्वनी मौजूद रहे।