आनलाइन प्रापर्टी टैक्स भरने की साइट 20 दिन से पड़ी बंद, लोगों को रही परेशानी
पानीपत नगर निगम की प्रोपर्टी टैक्स भरने की साइट बीते 20 दिनों से बंद पड़ी है। जिसके कारण लोग निगम कार्यालय के चक्कर काटने को हो रहे मजबूर साइट पर मेंट ...और पढ़ें

पानीपत, जागरण संवाददाता। प्रापर्टी टैक्स भरने वाले इन दिनों परेशान है। कारण प्रापर्टी टैक्स भरने वाली वेबसाइट का न चलना है। पानीपत नगर निगम की प्रापर्टी टैक्स भरने के लिए जारी की आनलाइन साइट nagarnigampanipat.in पिछले 20 दिनों से बंद पड़ी है। जिसके कारण लोगों को अब निगम कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे है। फिलहाल साइट पर मेंटेनेंस का नोटिस चल रहा है। बता दें कि इस साइट को ओपन करने के बाद लोगों को अपनी प्रापर्टी आइडी नंबर डालना है और इसके बाद टैक्स पे का आप्शन आएगा। इसके बाद अपना प्रापर्टी टैक्स भरने की सुविधा है। लेकिन अब यह महत्पूर्ण सुविधा 20 दिनों से बंद पड़ी है।
नगर निगम में प्रापर्टी टैक्स भरने के लिए लोगों की लंबी लाइनें लगी रहती है। इससे कई बार तो सर्वर ठप हो जाता है तो कभी साइट नहीं चल पाती। इससे पूरा दिन लोग नगर निगम कार्यालय में बीता रहे है। टैक्स फिर भी नहीं भरा गया। इस तरह की परेशानियां सामने आ रही है। इसके लिए निगम ने साइट जारी की थी। जिसमें लोग घर बैठे ही अपना प्रापर्टी टैक्स भर सकते है। इसके लिए नगर निगम कार्यालय में डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर जितेंद्र कुमार से नोटिस चस्पा किए है।
साइट चले राजस्व होगा मजबूत
लोगों को घर बैठे ही प्रापर्टी टैक्स भरने की सुविधा देने के बाद नगर निगम का राजस्व में बढ़ौतरी होगी। इससे रूके हुए प्रापर्टी टैक्स भरे जा सकेंगे। अभी निगम ने शहर से 45 करोड़ की रिकवरी करनी है। इससे अगर लोग घर बैठे ही प्रापर्टी टैक्स भरते है तो काफी फायदा होगा। फिलहाल लोग साइट चलने का इंतजार कर रहे है।
मुख्यालय में चल रहा साइट पर काम
नगर निगम मेयर अवनीत कौर ने जागरण से बातचीत में बताया कि मुख्यालय में निकाय की सभी साइट पर काम चल रहा है। जल्द ही साइट चल जाएगी। इसकी रिपोर्ट ली जा रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।