Panipat Nagar Nigam Chunav LIVE: बूथ में विधानसभा के डिप्टी स्पीकर के बेटे के घुसने पर विवाद, निर्दलीय-BJP उम्मीदवार आपस में भिड़े
Panipat Nagar Nigam Chunav पानीपत नगर निगम के मेयर और पार्षद पदों के लिए आज मतदान हो रहा है। मेयर पद के लिए भाजपा कांग्रेस आम आदमी पार्टी और एक निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं 26 वार्डों में पार्षद पद के लिए 103 उम्मीदवार हैं। कुल 365 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं जिनमें से 40 संवेदनशील और 14 अति संवेदनशील हैं।
जागरण संवाददाता, पानीपत। Panipat Nikay Chunav: नगर निगम के 26 वार्डों के पार्षद पद, मेयर पद के लिए आज मतदान हो रहा है। मेयर पद के लिए भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के साथ एक निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं 26 वार्डों में पार्षद पद के 103 उम्मीदवार हैं। कुल 365 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
इनमें से 40 बूथ संवेदनशील और 14 अति संवेदनशील हैं। मतदान के मद्देनजर शनिवार को 465 पोलिंग पार्टियों को चुनावी किट देकर रवाना किया गया। चुनाव में 4,11,038 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,92,164 महिला, 2,18,861 पुरुष व 13 ट्रांसजेंडर हैं।
LIVE UPDATES:
बूथ में विधानसभा के डिप्टी स्पीकर के बेटे के घुसने पर विवाद
नगर निगम चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। पुराने बस स्टैंड के पास बनाए गए बूथ में डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा के बेटे रुद्राक्ष मिड्ढा के घुसने पर विवाद हो गया। यहां पार्षद पद के लिए निर्दलीय उम्मीदवार अंजलि शर्मा और भाजपा उम्मीदवार पंकज के समर्थक आपस में भिड़ गए। उधर, वार्ड नंबर 24 के जेके स्कूल में बने बूथ पर एक युवक बोगस वोट डालता पकड़ा है।
3 बजे तक का मतदान प्रतिशत
पानीपत में 3 बजे तक 34.3% मतदान हुआ।
कुल वोट = 411038
अभी तक वोट डलें =140887
2:30 बजे तक का मतदान प्रतिशत
पानीपत में दोपहर 2:30 बजे तक 32.5% मतदान हुआ है।
कुल वोट = 411038
अभी तक वोट डलें =133636
विधायक प्रमोद विज ने डाला वोट
बूथ नं. 277 पर अपने बेटे राहुल के साथ वोट डालने के बाद स्याही दिखाते विधायक प्रमोद विज।
वोट डालने के बाद सेल्फी लेते वोटर
पानीपत नगर निगम चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह है। वोट डालने के बाद सेल्फी लेते वोटर।
पर्ची जारी करने में सहयोग करते बच्चे
मलिक एंक्लेव में बस्ती पर बैठे बच्चे मतदाताओं को पर्ची जारी करने में सहयोग करते हुए।
इस गांव में अभी तक नहीं शुरू हुई वोटिंग
सौधापुर गांव वार्ड 21 में बूथ 286 पर वोटिंग मशीन अभी तक शुरू नहीं हुई है।
किशनपुरा बूथ पर पहुंचे डीएसपी सुरेश सैनी
इन जगहों पर EVM खराब
पानीपत में मतदान की शुरुआत 365 बूथ पर वोटर पहुंच रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक 242 नम्बर बूथ पर मशीन खराब होने की सूचना है। वहीं किशनपुरा सरकारी स्कूल में ईवीएम की दो मशीन खराब हुई है, यहां फिलहाल वोटिंग बंद है।
17 स्थानों पर 40 संवेदनशील 14 अति संवेदनशील बूथ चिह्नित
एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि शहर में 119 लोकेशन पर 365 पोलिंग बूथ बनाए हैं। 17 स्थानों पर 40 संवेदनशील 14 अति संवेदनशील बूथ चिह्नित किए हैं। अतिरिक्त संख्या में पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई है। 1530 पुलिस व होमगार्ड के जवानों की ड्यूटी लगाई। चुनाव के दौरान 32 सेक्टर आफिसर, 16 फ्लाइंग स्क्वायड टीम व 23 पेट्रोलिंग पार्टी तैनात की है। सूचना मिलने पर पेट्रोलिंग पार्टी पांच मिनट के दौरान ही पोलिंग स्टेशन पर सहायता के लिए पहुंचेगी।
दैनिक जागरण की अपील जरूर करें मतदान
दैनिक जागरण अपील करता है आप आज जरूर मतदान करें। मतदान आपका अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है। बता दें सोनीपत नगर निगम के मेयर उप चुनाव में मतदाताओं की बेरूखी ने सभी को चौंका दिया। मतदान का आंकड़ा 28.8 फीसदी पर सिमट रह गया। करनाल नगर निगम के चुनाव में 46.2 प्रतिशत मतदान रहा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी पानीपत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने का मंच से संदेश दे गए थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।