Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पानीपत के राजकीय स्‍कूल की साइंस लैब में बड़ा हादसा, प्रयोग के दौरान गैस से छात्रा की हालत बिगड़ी, पीजीआई रेफर

    By Anurag ShuklaEdited By:
    Updated: Mon, 05 Sep 2022 07:17 PM (IST)

    पानीपत के राजकीय माडल संस्‍कृति स्‍कूल में साइंस लैब में हादसा हुआ। प्रयोग के दौरान गैस की वजह से एक छात्रा की हालत बिगड़ने लगी। साथियों के साथ रसायनिक अम्ल का कर रही थी प्रयोग। उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया।

    Hero Image
    पानीपत में साइंस लैब में छात्रा की तबियत बिगड़ी।

    पानीपत, जागरण संवाददाता। पानीपत के राजकीय माडल संस्कृति स्कूल, जीटी रोड में स्कूल हादसा हो गया। राजकीय स्‍कूल में प्रदर्शनी में एसिड के प्रयोग के दौरान गैस चढ़ने से 12वीं की एक छात्रा की तबीयत बिगड़ गई। छात्रा को पहले स्कूल में ही प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद हालत में सुधार नहीं होने पर उसे सहपाठियों और लैब इंचार्ज ने सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद डाक्टर ने उसे पीजीआइ, रोहतक रेफर कर दिया गया। घबराहट के साथ छात्रा के गले में जलन और सांस लेने में हो रही थी दिक्कत।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्राथमिक उपचार के बाद ले गए अस्पताल

    राजकीय माडल संस्कृति स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान 12वीं के विद्यार्थी साइंस लैब में थे। चार-पांच के ग्रुप में बच्चे रसायनिक अम्ल का प्रयोग कर रहे थे। प्रयोग के बाद सभी को एसिड को सील करने कहा गया था। उसी दौरान दीक्षा को सिर में गैस चढ़ गई। उसे खांसी के साथ गले में जलन और सांस लेने में दिक्कत होने लगी।

    पहले सिविल अस्‍पताल ले जाया गया

    सहपाठियों ने शिक्षकों के साथ पहले उसका स्कूल में प्राथमिक उपचार किया। पानी पिलाने सहित अन्य उपचार के बावजूद सुधार नहीं होने पर पानीपत सिविल अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने उपचार के बाद उसे रोहतक रेफर कर दिया। परिजन भी सूचना के बाद अस्पताल पहुंच गए थे। छात्रा का टोल प्लाजा के पास एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

    बच्चों को सिखाने के लिए लगाई थी प्रदर्शनी : प्राचार्या

    प्राचार्या प्रतिमा शर्मा ने बताया कि केमिकल को सील करने के दौरान तनिषा सबसे पीछे खड़ी थी। एलर्जिक होने से उसे गैस चढ़ गई। प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। परिजनों को सूचना दी गई। उनके आने के बाद उन्हें सौंप दिया गया। बच्ची की तबीयत ठीक थी। बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि जगाने के लिए प्रदर्शनी लगाई गई थी।