Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    10वीं और 12वीं के CBSE के रिजल्ट में भी सितारे बनकर चमकीं पानीपत की बेटियां, पढ़ें इनकी सफलता की कहानी

    By Anurag ShuklaEdited By:
    Updated: Sat, 23 Jul 2022 04:38 PM (IST)

    सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। पानीपत में 12वीं में 4975 व 10वीं में 6034 विद्यार्थ ...और पढ़ें

    Hero Image
    सीबीएसई की 12वीं कक्षा में 500 में से 494 (98.8) प्रतिशत अंक हासिल करने वाली छात्र दर्शिका। सौजन्य स्वयं

    समालखा (पानीपत), जागरण संवाददाता। सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार भी 12वीं कक्षा में बेटियां सितारे बनकर चमकीं। किसी का सपना आइएएस बनना, किसी का इंजीनियर तो कोई कारपोरेट जगत में छाना जाती है। बेटियों की उपलब्धि पर अभिभावकों से लेकर स्कूल प्रबंधन तक को नाज है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डीपीएस की छात्र दर्शिका ने आर्टस संकाय में 98.8 प्रतिशत के साथ जिले में टाप किया तो आर्ची नारंग ने विज्ञान संकाय में 98.6 व कामर्स संकाय में सहज चावला ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इनमें कोई शिक्षक तो कोई व्यवसायी की बेटी है। जिले से 12वीं में 4975 व 10वीं में 6034 विद्यार्थी शामिल हुए थे।

    छात्र का पूरा नाम: दर्शिका

    अंक: 500 में से 494 (98.8 प्रतिशत) माता: संतोष (गृहिणी)

    पिता: अमरीश कौशिक (लेक्चरर)

    विषय: कला संकाय

    स्कूल: डीपीएस पानीपत सिटी

    सक्सेस मंत्र: शिक्षक से डाउट दूर कर पूरे सलेबस को कवर करना। मानसिक दबाव को हावी नहीं होने दिया। हर रोज 6 से 8 घंटे पढ़ाई करना।

    सपना : दर्शिका को 97 प्रतिशत के आस पास की उम्मीद थी। उससे ज्यादा आए तो खुशी का कोई ठिकाना न रहा। आगे चलकर मनोविज्ञान में बीए आनर्स के साथ यूपीएससी की तैयारी कर आइएएस बनकर सेवा करना।

    मनोविज्ञान: 100, अंग्रेजी: 97, राजनीति विज्ञान: 99, गणित : 98, भूगोल: 100।

    छात्र का पूरा नाम : आर्ची नारंग अंक-500 में से 493 (98.6 प्रतिशत)

    माता: रिम्पी नारंग (गृहिणी)

    पिता: रिषभ नारंग (व्यवसायी)

    विषय: विज्ञान संकाय

    स्कूल : डीपीएस पानीपत सिटी

    सक्सेस मंत्र : 10वीं कक्षा में 99.6 प्रतिशत अंक आए थे। उसी तरीके से रेगूलर पढ़ाई की। हर रोज हर विषय को टाइम दिया। सोशल मीडिया का केवल रिलेक्स होने के लिए प्रयोग करती।

    सपना: आर्ची नारंग ने कितने अंक आएंगे ये सोचा नहीं था। उम्मीद थी की अच्छा ही रहेगा।

    पेंटिंग: 100, रसायन विज्ञान: 100, अंग्रेजी: 96, शारीरिक शिक्षा: 98, गणित: 99।

    छात्र का पूरा नाम: सहज चावला, अंक: 500 में से 490 (97.8 प्रतिशत)

    माता : चारु चावला (गृहिणी)

    पिता: प्रवीन चावला (व्यवसायी)

    विषय: कामर्स संकाय

    स्कूल: डीपीएस पानीपत सिटी

    सक्सेस मंत्र: जो स्कूल में पढ़ाया, उसे घर आकर अच्छे से किया। ट्यूशन के बाद हर रोज 2 से 3 घंटे खुद भी पढ़ाई की। सोशल मीडिया का पाजिटिव प्रयोग किया।

    सपना : सहज को हार्ड वर्क के हिसाब से 98 प्रतिशत तक आने की उम्मीद थी। आगे चलकर बीबीए और एमबीए कर कारपोरेट में जाना उसका सपना है।

    अंग्रेजी: 95, व्यापार अध्ययन: 100, अकाउंट: 98, अर्थशास्त्र: 98, पेंटिंग: 99।