Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Padma Shri Award: कुरुक्षेत्र की बेटी कप्तान रानी रामपाल को सम्मान, राष्ट्रपति ने पदमश्री पुरस्कार से किया सम्मानित

    By Rajesh KumarEdited By:
    Updated: Mon, 08 Nov 2021 04:15 PM (IST)

    Padma Shri Award रानी रामपाल ने कहा कि वह बेहद गौरवान्वित महसूस कर रही हैं कि उन्हें देश के सबसे बड़े चौथे नागरिक पुरस्कार से स मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह अवार्ड उनके लिए एक बड़ा आर्शीवाद व प्रोत्साहन है।

    Hero Image
    Padma Shri Award: राष्ट्रपति से पद्मश्री अवार्ड हासिल करती हुई रानी रामपाल।

    शाहाबाद(कुरुक्षेत्र), संवाद सहयोगी। Padma Shri Award: शाहाबाद की बेटी भारतीय महिला हाकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को देश के सबसे बड़े चौथे नागरिक पुरस्कार पदम श्री 2020 से नवाजा गया। यह पुरस्कार दिल्ली राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने रानी रामपाल को सौंपा। उल्लेखनीय है कि रानी रामपाल ने ओलंपिक टोक्यों में भारतीय महिला हॉकी टीम का नेतृत्व कप्तान के रूप में किया था महिला हॉकी को नयी पहचान देने का काम किया है। रानी रामपाल ने यह अवार्ड भारतीय महिला हॉकी टीम, हॉकी प्रेमियों व देश के गौरव को समर्पित किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


    गौरवान्वित महसूस कर रही हूं

    फोन पर बातचीत में रानी रामपाल ने कहा कि वह बेहद गौरवान्वित महसूस कर रही हैं कि उन्हें देश के सबसे बड़े चौथे नागरिक पुरस्कार से स मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह अवार्ड उनके लिए एक बड़ा आर्शीवाद व प्रोत्साहन है और निश्चित तौर पर उनका यही प्रयास रहेगा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी प्रतिस्पर्धाओं में भारतीय टीम सशक्त जीत हासिल कर देश का नाम रोशन करेंगी। रानी रामपाल ने कहा कि यह पुरस्कार उन नयी खिलाडिय़ों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं जो खिलाड़ी देश के कोने-कोने में स्थित मैदानों में पसीना बहाकर नयी खिलाडिय़ों के रूप में ऊबर रही हैं। रानी रामपाल ने कहा कि वह हमेशा ही अपने प्रशिक्षक कोच बलदेव सिंह, परिवार, हॉकी प्रेमियों और हॉकी के उस मैदान की ऋणि रहेंगी जहां से उन्होंने हॉकी की शुरूआत की और आज इस मंजिल को हासिल किया।


    वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर से भी नवाजी जा चुकी है

    उल्लेखनीय है रानी रामपाल को वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर 2019 से नवाजी गयी थी और यह अवार्ड 20 दिनों में विश्वभर के खेल प्रशंसकों के मतदान के बाद रानी को मिला था। इससे पहले रानी रामपाल को मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवार्ड (पूर्व में राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड), अर्जुन अवार्ड से नवाजा जा चुका है। वहीं हरियाणा प्रदेश के सबसे बड़े खेल भीम अवार्ड से भी रानी रामपाल को नवाजा जा चुका है।

    शाहाबाद खेल प्रेमियों में खुशी

    रानी रामपाल को यह अवार्ड मिलने से खेल प्रेमियों में खुशी है। उन्होंने कहा कि यह अवार्ड रानी रामपाल की बदौलत शााहाबाद के खाते में आया है। सीएम सचिव कृष्ण बेदी, एसडीएम कपिल शर्मा, हॉकी खिलाड़ी गुरदीप सिंह भुल्लर, संजीव डंग, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाडिय़ों नवजोत कौर, नवनीत कौर, सतनाम सिंह, बूटा सिंह, एडवोकेट गौरव बेदी, संदीप टिवाना, एमएन कॉलेज के प्रिंसीपल डा. अशोक चौधरी, कर्ण प्रताप सिंह, रोटरी प्रधान राजकुमार गर्ग, डा. आरएस घु मन आदि ने रानी रामपाल को बधाई देते हुए रानी रामपाल को आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी हैं।