लिफ्ट देने के बहाने बनाया हवस का शिकार, महिला की सहेली को भी बनाया बंधक; ऑटो चालक की गंदी करतूत
पानीपत में ऑटो चालक ने लिफ्ट के बहाने महिला श्रमिक से दुष्कर्म किया दोस्त ने सहेली को बंधक बनाया। 25 जुलाई को हुई वारदात में पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

जागरण संवाददाता, पानीपत। ऑटो चालक ने लिफ्ट के बहाने महिला श्रमिक के साथ गांव छाजपुर खुर्द के पास खेत में दुष्कर्म किया। इस वारदात में चालक के दोस्त ने पीड़िता की सहेली को ऑटो में बंधक बनाकर रखा और जान से मारने की धमकी दी। वारदात 25 जुलाई दोपहर की है।
आरोप शामली के गांव टपराना निवासी इरशाद व उसके दोस्त दोस्त दानिश पर है। महिला की शिकायत पर सनौली थाना पुलिस ने दोनों आरोपितों पर केस दर्ज किया है। मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। किला पुलिस थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखीमपुरी खीरी की रहने वाली है। वह तीन बच्चों की मां है।
उसका पति सेक्टर-29 और वह कुराड़ के पास एक फैक्ट्ररी में काम करती है। 25 जुलाई को सहेली के साथ फैक्ट्ररी में पेमेंट लेने गई थी। उस दिन फैक्ट्ररी बंद मिली। दोपहर लगभग 12 बजे उसके पास इरशाद की कॉल आई। उसने पूछा वह कहां है। उसने बता दिया कि वह कुराड़ के गेट के सामने है और ऑटो का इंतजार कर रही है। कुछ देर बाद इरशाद दोस्त दानिश के साथ यहां आया। दानिश भी पहले उसके साथ फैक्ट्ररी में काम करता था।
उन्होंने कहा कि वह उसे उसकी कॉलोनी में छोड़ देंगे। वह दोनों ऑटो में बैठ गई। गांव छाजपुर खुर्द के पास इरशाद व दानिश ने उसे जान से मारने की धमकी देकर बीयर पिलाई। इरशाद उसको ऑटो से जबरदस्ती उतारकर खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। दानिश ने उसकी सहेली को ऑटो में बंधक बनाए रखा। दोनों उसे बबैल रोड पर छोड़कर फरार हो गए। उसने अपने स्वजन को इसके बारे में बताया। इसकी शिकायत सनौली थाना पुलिस में दी।
एक आरोपित पर दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। दूसरे पर अपराध में साथ देने की धाराओं में केस दर्ज किया है। महिला का अस्पताल में मेडिकल कराया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। -सरिता देवी, जांच अधिकारी, सनौली पुलिस थाना।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।