Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुरुक्षेत्र-पिपली मार्ग पर वृद्धा का अर्ध नग्न अवस्था में मिला शव, पोस्टमार्टम से होगा कारणों का खुलासा

    By Naveen DalalEdited By:
    Updated: Sun, 06 Feb 2022 08:30 PM (IST)

    कुरुक्षेत्र के पिपली रोड पर वृद्धा का अर्ध नग्न अवस्था में मिलने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए कब्जे में लिया।

    Hero Image
    कुरुक्षेत्र में निर्माणाधीन नाले में एक वृद्धा का अर्ध नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ।

    कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। कुरुक्षेत्र में शहर थाना पुलिस के अंतर्गत कुरुक्षेत्र-पिपली मार्ग पर नए बस अड्डे के समीप सड़क के साथ निर्माणाधीन नाले में एक वृद्धा का अर्ध नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ है। वृद्धा की  शिनाख्त नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सुभाष चंद, शहर थाना प्रभारी सीमा मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीन आफ  क्राइम टीम व खोजी कुत्तों को मौके पर बुला कर सबूत जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भेज दिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम होगा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वृद्धा की नहीं हुई शिनाख्त 

    पुलिस के मुताबिक किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी थी कि वह नए बस अड्डे के समीप निर्माणाधीन नाले के पास लघुशंका के लिया गया था। उसे नाले में एक महिला का अर्ध नग्न अवस्था में शव पड़ा है। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस प्रभारी सीमा मौके पर पहुंची। इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी गई। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सुभाष चंद भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने साथ लगते सेक्टर 13 व मोहन नगर के लोगों से वृद्धा की पहचान भी कराई, मगर उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने सीन आफ क्राइम टीम व खोजी कुत्तों को बुलाया कर सबूत जुटाए हैं। समाचार लिखे जाने तक महिला के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

    पोस्टमार्टम से होगा खुलासा कि कैसे हुई है मौत : डीएसपी 

    पुलिस उपाधीक्षक सुभाष चंद ने बताया कि  पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। प्रारंभिक जांच में लगता है कि शव एक दिन पुराना है। पुलिस वृद्धा की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

    comedy show banner
    comedy show banner