विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिविल अस्‍पताल में आशंकित मरीजों की संख्‍या बढ़ी, अब एनसी मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन सेंटर

By Anurag ShuklaEdited By:
Published: Tue, 31 Mar 2020 09:29 AM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2020 01:18 PM (IST)

पानीपत में आशंकित मरीजों की संख्‍या बढ़ने की वजह से एनसी मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन सेंटर खोला जाएगा। वहीं ईएसआइ अस्पताल में 75 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।

सिविल अस्‍पताल में आशंकित मरीजों की संख्‍या बढ़ी, अब एनसी मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन सेंटर
सिविल अस्‍पताल में आशंकित मरीजों की संख्‍या बढ़ी, अब एनसी मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन सेंटर

पानीपत, जेएनएन। कोरोना वायरस (कोविड-19) का संक्रमण फैलने, आशंकित मरीजों की संख्या वृद्धि का डर है। आमजन के उद्देश्यों की आवश्यकता के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने हरियाणा अचल संपत्ति अधिनियम 1973 की धारा 3 के तहत एनसी मेडिकल कॉलेज इसराना को तुरंत प्रभाव से अधिगृहीत किया है। यहां 60 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया है।

सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि विदेश से लौटने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। एक-दो केस ऐसे भी आए, जिससे वायरस सोसाइटी में फैलने का संकेत मिला। पूर्व तैयारी के तहत मेडिकल कॉलेज में 60 बेड तैयार किए गए हैं। यहां ऐसे आशंकित मरीजों को भर्ती किया जा सकेगा।

स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर ईएसआइ अस्पताल प्रशासन ने वार्ड खाली करा लिए हैं। कोरोना वायरस के खतरे को भांपते हुए 70 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार कर दिया है। करीब 200 पीपीई किट और 150 एन-95 मास्क की डिमांड भेज दी गई है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शिवकुमार ने बताया कि अस्पताल अभी तक कोई आशंकित मरीज नहीं पहुंचा है, जिसे सिविल अस्पताल स्थित कोरोना वायरस ओपीडी में जांच के लिए भेजा जाए। अस्पताल और जिले में स्थित तीनों डिस्पेंसरियों को 24 घंटे में दो बार सैनिटाइज कराया जा रहा है। स्टॉक में 16 एन-95 मास्क, 400 थ्री-लेयर मास्क, 600 दस्ताने, 500 कैंप और 500 सैनिटाइजर की बोतलें हैं।

प्राइवेट अस्पतालों में भी बनाए गए 39 वार्ड

स्वास्थ्य विभाग ने प्राइवेट वाडरें में भी आइसोलेशन वार्ड बनाने शुरू कर दिए हैं। सिग्नेस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में आठ, प्रेम अस्पताल में आठ, पार्क अस्पताल में 12 और आयुष्मान भव: अस्पताल में 11 बेड रिजर्व कर दिए गए हैं। विभाग अन्य प्राइवेट अस्पतालों में भी 25 फीसद बेड रिजर्व कराएगा। अधिक की जरूरत पड़ने पर कंटेनरों को आइसोलेशन वाडरें में तब्दील किया जाएगा। ईएसआइ अस्पताल में एक्स-रे मशीन इंस्टॉल हो गई है।

सिविल अस्पताल को मिले दो वेंटिलेटर

सुखदेव नगर स्थित जतिंद्र अस्पताल के संचालक डॉ. जतिंद्र शर्मा ने सिविल अस्पताल को एक वेंटिलेटर दान किया है। इससे पहले आइबीएम अस्पताल भी एक वेंटिलेटर दान में दे चुका है। इसके अलावा प्रदेश सरकार से भी चार वेंटिलेटर मिलने की उम्मीद है। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए प्राइवेट अस्पतालों में 11 वेंटिलेटर रिजर्व कराए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।