Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रेमी के साथ फरार हो गई थी मां, बुआ-फूफा ने कर दी 13 साल की लड़की की शादी; बेटे को दिया जन्म तो पति व सास गिरफ्तार

    By Jagran NewsEdited By: Sushil Kumar
    Updated: Thu, 03 Jul 2025 08:41 PM (IST)

    पानीपत में 13 साल की किशोरी को बुआ-फूफा ने शादी के बंधन में बांध दिया। 14 साल की उम्र में उसने बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बुआ-फूफा फरार हैं। किशोरी बचपन से ही बुआ के पास रह रही थी। नारी तू नारायणी उत्थान समिति ने किशोरी को मदद का आश्वासन दिया है।

    Hero Image
    13 साल की उम्र में लड़की की शादी, बेटे को दिया जन्म। फोटो जागरण

    जागरण संवाददाता, पानीपत। पुराना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की 13 साल की किशोरी की उसकी बुआ व फूफा ने शादी कर दी। अब किशोरी ने 14 साल की आयु में जिला नागरिक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यहां से डाक्टरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस यहां मौके पर पहुंची और किशोरी से पूछताछ की। पूछताछ के बाद सोनीपत पुलिस ने जिला नागरिक अस्पताल से उसके पति व सास को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित बुआ व फूफा यहां से फरार है।

    फिलहाल किशोरी व उसका बच्चा जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल है। किशोरी ने बताया कि जब वह 5 साल की थी, वह तब से सोनीपत में अपनी बुआ व फूफा के पास रह रही है। उसको बताया गया कि उसकी मां उसे छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई।

    फूफा की बुआ के साथ होता था झगड़ा

    उसके पिता की मौत हो गई थी। वह बुआ के पास ही रहती थी। फूफा शराब पीने के आदी थे, वह अक्सर ताने देते थे कि वह गोद ली हुई है। वह बुआ-फूफा को मम्मी-पापा कहती है। जब वह 12 साल की थी तो उसके फूका उसकी बुआ पर उसकी शादी का दबाव बनाने लगे थे। उसकी बुआ ने मना किया तो वह हर रोज उसकी बुआ के साथ झगड़ा करने लगे।

    बुआ ने 13 साल की आयु में उसकी शादी गन्नौर में कर दी। तब उसको यह भी पता नहीं था कि शादी क्या होती है। उसकी शादी उससे 10 साल बड़े युवक से की थी। जब वह सात माह की गर्भवती हुई तो तब उसको समझ आई कि वह मां बनने वाली है। अब वह नौ माह की गर्भवती थी। उसको डिलीवरी के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया।

    यहां डाक्टरों ने उसकी आयु देखी तो उन्होंने पुलिस को बुलाया था। पुलिस ने आरोपित पति पर दुष्कर्म का भी केस दर्ज किया। पुलिस ने उसके पति व उसकी सास को गिरफ्तार कर लिया। इस बात का पता चलते ही आरोपित बुआ व फूफा फरार हो गए।

    'किशोरी की मदद करेंगे, प्रशासन से भी अपील करेंगे'

    मामले का पता लगने पर नारी तू नारायणी उत्थान समिति अध्यक्ष सविता आर्या ने किशोरी से मुलाकात की। जहां उन्होंने जच्चा-बच्चा का हाल जाना। साथ ही लड़की को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। सविता आर्या ने कहा कि ये लड़की सिस्टम की मार झेल रही है।

    इसके साथ इतना कुछ हो गया और इसे अंदाजा भी नहीं है। किशोरी के साथ बहुत गलत हुआ है। वह प्रशासन संग मिलकर किशोरी के लिए हर मदद का प्रयास करेंगी।