Move to Jagran APP

अमित शाह बोले- सभी 10 सीटें भाजपा की झोली में डाल दो, हरियाणा को नंबर वन बना देंगे

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने कहा कि पूरे देश में मोदी-मोदी का नारा गूूूंंज रहा है। मोदी सरकार दोबारा बनने पर देश से घुसपैठियों को चुन-चुन कर निकालेंगे।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sun, 05 May 2019 12:50 PM (IST)Updated: Mon, 06 May 2019 09:39 AM (IST)
अमित शाह बोले- सभी 10 सीटें भाजपा की झोली में डाल दो, हरियाणा को नंबर वन बना देंगे
अमित शाह बोले- सभी 10 सीटें भाजपा की झोली में डाल दो, हरियाणा को नंबर वन बना देंगे

पानीपत/ सोनीपत, जेएनएन। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने कहा कि देश में फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार बनी तो किसानों को ब्‍याज मुक्‍त कर्ज जाएगा। आज पूरे देश में मोदी-माेेेदी का नारा गूंज रहा है। देश ही क्‍या दूसरे देशों में भी यह नारा गूंज रहा है। नरेंद्र मोदी ने देश का मान विश्‍वभर में बढ़ाया। मोदी सरकार ने देश के गरीबोंं का कल्‍याण किया व उनका जीवनस्‍तर उठाया। आज देश की जनता पूरी तरह भाजपा के साथ है। लोगों ने तय कर लिया है वह भाजपा काेे दोबारा सत्‍ता सौंपेंगी। 23 मई के बाद नरेंद्र मोदी दाेबारा प्रधानमंत्री बनेंगे। दाेबारा मोदी सरकार बनने पर देश से घुसपैठियोंं को चुन-चुन कर बाहर करेंगे। हरियाणा की जनता इस बार सभी 10 सीटें भाजपा की झोली में डालती है तो नंबर वन राज्य बना देंगे। 

loksabha election banner

कहा- फिर मोदी सरकार बनने पर घुसपैठियोंं को चुन-चुन कर बाहर करेंगे

पानीपत में आयोजित रैली में अमित शाह ने पर मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्य का उल्लेख किया। इसके साथ ही उन्‍होंनेे कांग्रेस और इनेलो पर जमकर हमले किए। उन्‍होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को राज्‍य की 10 में से आठ सीटों पर जिताया था। इस बार सभी 10 सीटें चाहिए। 

पानीपत मेंं रैली में संबोि‍धित करते हुए अमित शाह।  

बोले- हरियाणा की सभी 10 सीटों पर भाजपा के प्रत्‍याशियाेें को जिताएं      

अमित शाह ने विदेशी घुसपैठियों का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस प्रधान व पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी सहित अन्‍य विपक्षी नेताओं पर जमकर हमला किया। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस व विपक्षी दल घुसपैठियों का वोट बैंक के तौर पर इस्‍तेमाल करतेे हैं। ये घुसपैठिये देश के लिए बहुत घातक हैं। ये लोग यहां वारदात और बम धमाके कर देश के लोेगों की जान तक लेे रहे हैं। इसके बावजूद वोट बैंक की राजनीति के लिए कुछ दल इनका समर्थन व बचाव कर रहे हैंं। शाह ने कहा कि असम प्रांत में 40 लाख घुसपैठिए हैं। अटक से कटक और कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुन कर बाहर निकालेंगे।

उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजरायल के बाद भारत तीसरा देश है जिसने पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया। राहुल बाबा एंड कंपनी को इन आतंकवादियों से इलु-इलु करना है तो करें। मोदी का सीना हरियाणा के मर्दों की तरह 56 इंच का है। चुनाव तो आता-जाता रहेगा। सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं होगा। शाह ने संबोधन से पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बुके भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी।

अमित शाह बोेले-  घुसपैठिये देश के लिए दीमक की तरह , इन्‍हें बाहर निकालेंगे

इससे पहले उन्‍होंने सोनीपत में रैली को संबोधित किया। पानीपत की अनाजमंडी में आयोजित रैली में अमित शाह ने सबसे पहले हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल को उनके जन्‍मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दींं। उन्‍होंने मनोहरलाल की जमकर तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि करनाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्‍याशी संजय भाटिया आम कार्यकर्ताओं के लिए उम्‍मीद और उदाहरण हैं। उन्‍होंने पानीपत के ऐ‍तिहासिक महत्‍व का उल्‍लेख किया।

उन्‍होंने कहा, मैं चुनाव प्रचार के लिए देश के हर हिस्‍सेे में गया। करनाल-पानीपत 288वां लोकसभा सीट है जहां मैं आया हूं। हर जगह भाेजन व वेशभूषा अलग-अलग दिखे, लेकिन एक ही मोदी-माेेेदी का नारा सुनाई दिया। इससे पहले रैली में पहुंचने पर हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल, उनके कैबिनेट के मंत्रियों व अन्‍य भाजपा नेताओं ने उनका स्‍वागत किया। अमित शाह ने हरियाणा में किए कार्य का उल्‍लेख करते हुए पंजाब में डेेेेरा नानक से पाकिस्‍तान के करतारपुर साहिब तक बनाए जाने वाले कॉरिडोर की भी चर्चा की। 

सोनीपत रैली में भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह का स्‍वागत करतीं हरियाणा की मंत्री कविता जैन। 

अमित शाह ने कहा कि देश पिछले 70 सालाेेंं से नरेंद्र मोदी जैसे नेता की राह देख रहा था। उन्‍होंने कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला किया। उन्‍होंने कहा कि राहुल बाबा को चुनाव आता है तो गरीब याद आते हैं। राहुल बाबा, आपकी चौथी पीढ़ी है। चार पीढ़ी से आप गरीबी हटाने की बात कर रहे हो। इन चारों पीढ़ियों ने गरीबी नहीं हटाई। 

अमित शाह ने कहा कि 2014 में जब हमारी भाजपा की सरकार बनी तो हमने जन-जन के काम किए। अब 2019 में 23  मई केे बाद  जब हमारी सरकार बनेगी तो देश के गरीबों के जीवन में आमूल चूल बदलाव देखने को मिलेंगे। हमारे प्रयासों के अच्छे नतीजे आएंगे।

शाह ने कहा कि पांच करोड़ गरीबों के घर में शौचालय देकर महिलाओं को सम्मान के साथ जीने का हक मोदी ने दिलाया है। ढ़ाई करोड़ लोगों को घर और 50 करोड़ गरीबों को आयुष्मान योजना का लाभ मिला है। राहुल गांधी एंड कंपनी की सरकारें चलती थी। गरीब के घर में कोई पैसा नहीं होता था। उनका इलाज नहीं हो पाता था। किसी गरीब को कैंसर हो जाए या दिल का दौरा पड़ जाए तो उन्हें इलाज कराना मुश्किल था। अस्पताल का बिल देखकर बाप कहता था कि बेटा मुझे घर ले जा, क्योंकि मैं तो मरूंगा ही, कर्ज के मारे तेरा परिवार भी नहीं टिक पाएगा।

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त किया है। सारा खर्च यह सरकार उठा रही है। चार माह के अंदर ही नरेंद्र मोदी सरकार ने 24 लाख 50 हजार गरीबों के मुफ्त में आपरेशन कराए हैं।

अमित शाह ने कहा कि हुड्डा ने भ्रष्टाटार किया और चौटाला ने गुंडागर्दी की। इन दोनों परिवारों ने भ्रष्टाचार और गुंडई से हरियाणा की जनता को त्रस्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मनोहर लाल के रूप में ऐसा नेता दिया, जिसने हरियाणा में विकास की बयार बहाई है। हरियाणा भजनलाल के समय से आया राम गया राम के नाम से मशहूर था। कांग्रेस व चौटाला के समय में हरियाणा के लोग पीड़ित थे। कांग्रेस के जमाने में दामाद की चलती थी।

कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाया, राबर्ट वाड्रा पर भी हमला बोला

अमित शाह ने राबर्ट वाड्रा पर भी हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी की पार्टी परिवारवाद वाली पार्टी है। मैं पूछना चाहता हूं जनता से,  क्या किसी दूसरे में कोई योग्यता नहीं है। पार्टी में कार्यकर्ताओं की जगह भी होनी चाहिए कि नहीं होनी चाहिए। उन्‍होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर हमला किया। उन्‍होंने कहा कि एकतरफ बाप चुनाव लड़ रहा है और दूसरी तरफ बेटा। कार्यकर्ता कहां गए।

उन्‍होंने कहा कि भाजपा ने जो प्रामाणिक सरकार देने का वचन दिया था, हम उस पर खरे उतरे हैं। भाजपा ने सोनीपत में दीनबंधू सर छोटू राम की प्रतिमा का अनावरण किया। भाजपा ने केएमपी बनवाया। गन्नौर में रेलवे कोच निर्माण की फैक्टरी शुरू कराने का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री किसी जिले में भेदभाव नहीं करते। सभी 22 जिलों में समान विकास करते हैं।

अमित शा ने कहा कि हरियाणा देश का सबसे पहला केरोसीन मुक्त राज्य बना है। हरियाणा में भ्रष्टाचारमुक्त राज्य है। बिना पैसे के नौकरी कैसे मिल सकती है, यह हरियाणा में हमने करके दिखाया है। चौटाला नौकरियों में भ्रष्टाचार के मामले में जेल में हैं।

अमित शाह ने कहा कि बेटियों को कोख में मारने को लेकर हरियाणा की बदनामी होती थी। मोदी ने हरियाणा में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान की शुरुआत की। हरियाणा का लिंग अनुपात अब 950 हो गया है, जिससे पूरे देश में हरियाणा की शान बढ़ी है। अमित शाह ने राहुल गांधी की नकल उतारकर कहा कि उन्हें सिर्फ चिल्लाना आता है। राहुल से कहा कि अभी तो हमने सिर्फ पांच साल राज किया। आपने तो पांच दशक किया है। आगे भाजपा ही राज करेगी।

सोनीपत रैली में  उन्‍होंने कहा कि रमेश कौशिक देखने में सीधे लगते हैं मगर चिपकू आदमी हैं। काम कराने के लिए हमारे से चिपके रहते हैं। पीछा नहीं छोटते हैं। देखने में नाटे से हैं मगर काम बड़े बड़े कराकर ले जाते हैं। अमित शाह ने हुड्डा को चुनौती दी, 55 साल में कांग्रेस ने सोनीपत के लिए और हरियाणा को क्या दिया और हमने पांच साल में क्या दिया, इस पर बहस करें। उन्‍होंने कहा, हमारा पलड़ा भारी रहेगा। कांग्रेस ने हरियाणा में 55 साल में 22 हजार 900 करोड़ दिए। मोदी सरकार ने पांच साल में एक लाख 17 हजार करोड़ दिए हैं। हरियाणा की  की मनोहरलाल सरकार ने भी बहुत काम किए हैं। मेरे पास लंबी सूची है।

अमित शाह ने कहा कि मोदी के इस साहस के बाद पाकिस्तान और राहुल बाबा एंड कंपनी के यहां मातम छा गया था। मोदी ने पाकिस्तान के आतंकी मारे तो इनके चेहरे का नूर क्यों उड़ गया। 40 जवानों को मारने वाले पाकिस्तान के साथ बातचीत करनी नहीं चाहिए। पाकिस्तान को ईट का जवाब पत्थर से देंगे। हम बातचीत नहीं करेंगे। मां भारती की सुरक्षा हमारे कि लिए सर्वोपरि है।

अमित शाह ने कहा एक देश में दो प्रधानमंत्री नहीं हो सकते। राहुल बाबा कान खोलकर सुन लो। अभी तो हम सत्ता में हैं। यदि ऐसा दिन आया कि हम सत्ता में नहीं हुए तो भी कश्मीर को भारत से अलग नहीं होने देंगे। चाहे हमारे शरीर में खून का एक भी कतरा न रहे।

------

शाह के पांच सवाल और लोगों के जवाब 

- 10 साल तक सोनिया, मनमोहन के शासन में देश में आलिया, मालिया, जमालिया घुस आते थे। हमारे जवानों का सिर काट कर ले जाते थे। मौनी बाबा के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। बताओ पानीपत वालों अच्छा हुआ या बुरा? 

जवाब : नहीं

- पुलवामा में 40 जवानों को मार दिया। गुस्सा, हताशा, निराशा माहौल बना। मोदी ने जवानों को सर्जिकल स्ट्राइक करने के आदेश दिए। मोदी का सीना हरियाणा मर्दों की तरह 56 ईंच का जो यह फैसला सका। पाकिस्तान के घर में घुसकर हमला किया गया।  शहीद की माताओं ने कहा कि उनके बेटों का कार्य पूरा हुआ। यह कार्य अच्छा हुआ कि नहीं हुआ। 

जवाब : अच्छा हुआ। 

- अमेरिका इजरायल के बाद भारत अपने सैनिकों के खून का बदला लेने वाले तीसरा देश बना क्या यह कार्य अच्छा किया या नहीं। 

जवाब : अच्छा काम किया। 

- कश्मीर में कहा गया कि देश में दो प्रधानमंत्री होने चाहिए, राहुल बाबा चुप रहे। क्या देश में दो प्रधानमंत्री होने चाहिए। 

जवाब : नहीं। 

- सैम पित्रोदा ने कहा कि कश्मीर में पत्थरबाजी बच्चे कर रहे हैं। उनसे बात होनी चाहिए। जो आतंकी 40 जवानों को मार दें उनसे बात होनी चाहिये क्या? 

जवाब : नहीं। 

- घुसपैठिये देश से निकाले जाने चाहिए या नहीं। ममता, राहुल बाबा, चंद्रबाबू नायडू कहते हैं घुसपैठिए नहीं निकाले जाएं। क्या घुसपैठिये निकाले जाने चाहिए। 40 लाख घुसपैठिये असम में हैं। जो दीमक की तरह देश का नुकसान कर रहे हैं।

जवाब : निकाल देने चाहिए।

 - मोदी-मोदी के नारों के बीच शाह बोले, इस बार दस की दस सीट मोदी की झोली में डाल दो। दो की गलती करोगे क्या? पिछले बार आठ सीट दी थी। फिर से गलती करोगे क्या? 

जवाब : नहीं 

------------

उपलब्धियां गिनवाई 

-करनाल में करतार सिंह साहिब के दर्शन के लिए नींव रखी गई।

-कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज दीनदयाल विश्वविद्यालय।

-करनाल में पासपोर्ट कार्यालय। 

-कुरुक्षेत्र में गीता महोत्सव, गीता ज्ञान यज्ञ।  

-पानीपत में युद्ध संग्रहालय

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.