विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाबालिग छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, शव के साथ भी की दरिंदगी

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Mon, 15 Jan 2018 09:50 AM (IST)Updated: Mon, 15 Jan 2018 06:45 PM (IST)

ननिहाल में रहने वाली नाबालिग छात्रा से रिश्ते के नाना व मामा ने सामूहिक दुष्कर्म किया और इसके बाद उसे मार डाला। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नाबालिग छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, शव के साथ भी की दरिंदगी
नाबालिग छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, शव के साथ भी की दरिंदगी

जेएनएन, मतलौडा ( पानीपत)। अपने ननिहाल में रह रही 11 वर्षीय बच्ची के साथ ननिहाल गांव के ही दो युवकों ने पहले दुष्कर्म किया, फिर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसका नग्न शव वाल्मीकि चौपाल के पीछे पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया। उसके कपड़ों को पराली में डालने के बाद जला दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने एसपी राहुल शर्मा का घेराव करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद पुलिस ने प्रदीप और सावन को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि प्रदीप रिश्ते में छात्रा का नाना और सावन मामा लगता है।

डीएसपी संदीप मलिक ने बताया कि उरलाना पुलिस चौकी के अंतर्गत गांव के राजकीय स्कूल में छठी कक्षा की छात्रा शनिवार शाम छह बजे कूड़ा लेकर वाल्मीकि चौपाल के पास डालने जा रही थी। रास्ते में चौपाल के पास नशे में धुत्त प्रदीप अपने घर के बाहर सावन के साथ खड़ा था। प्रदीप ने छात्रा को टॉफी दी। फिर दोनों ने उसे जबरन अंदर खींच लिया।

इसके बाद छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर दोनों ने उसी की चुन्नी से उसका गला घोटकर मार डाला। शव के साथ भी दुष्कर्म किया। देर रात छात्रा के शव को करीब 150 मीटर तक घसीटते हुए वाल्मीकि चौपाल के पीछे गंदे पानी के गड्ढ़े में डाल दिया।

उधर, छात्रा जब देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे पूरे गांव में ढूंढा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद उरलाना चौकी पुलिस में शिकायत दी। आरोप है कि वहां उनकी सुनवाई नहीं हुई। रविवार सुबह करीब सात बजे बच्ची की नानी पड़ोस की एक महिला के साथ उसे ढूंढ़ रही थी। तभी कुछ महिलाओं ने वाल्मीकि चौपाल के पास शव पड़ा होने की जानकारी छात्रा की नानी को दी। सूचना मिलते ही एसपी राहुल शर्मा व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई।

पुलिस टीम जब शव को लेकर जाने लगी तो ग्रामीण भड़क गए और अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी ने उन्हें बताया कि दोनों अभियुक्त पकड़े जा चुके हैं, जिस पर ग्रामीण शांत हुए। एसडीएम पानीपत विवेक चौधरी की उपस्थिति में डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि छात्रा की गला घोंटकर हत्या की गई है।

पुलिस ने प्रदीप के साथ लगते उसके भाई के बंद मकान की रसोई से चप्पल और छात्रा के जले हुए कपड़े के टुकड़े बरामद कर प्रदीप व सावन को गिरफ्तार किया। दोपहर बाद पुलिस के पहरे में छात्रा के शव का संस्कार कर दिया गया। डीएसपी संदीप मलिक का कहना है कि छात्रा के मामा के बयान पर प्रदीप व सावन के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ेंः हाईवे पर ढाबे में चल रहा था देह व्यापार, ग्राहक को देख तय होता था सौदा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।