Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आसपास के जिलों में बरसे मेघा, पानीपत से बेरुखी

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 15 Jul 2022 09:06 PM (IST)

    आसपास के जिलों में पिछले तीन चार दिनों में मेघा बरस भी रहे हैं लेकिन पानीपत से बेरुखी के चलते उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी है।

    Hero Image
    आसपास के जिलों में बरसे मेघा, पानीपत से बेरुखी

    जागरण संवाददाता, पानीपत : सावन शुरू हो चुका है। आसपास के जिलों में पिछले तीन चार दिनों में मेघा बरस भी रहे हैं लेकिन पानीपत से बेरुखी के चलते उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी है। एक दिन पहले मतलौडा और दो दिन पहले समालखा में बारिश हुई। पानीपत में सूखा चल रहा है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान भी पानीपत में फेल हो रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछले तीन-चार दिनों से आसमान काले बादल तो छा रहे हैं, लेकिन बरस नहीं रहे हैं। बारिश के इंतजार में लोगों को निराशा झेलनी पड़ रही। शुक्रवार को भी सुबह बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई। दिनभर आंशिक बादल छाए रहे। तीखी धूप होने से उमस भरी गर्मी से परेशानी रही। शाम को भी स्थिति कमोबेश यही बनी रही। काले बादल छाए जरूर, लेकिन बारिश नहीं हुई।

    पानीपत में जुलाई माह में बारिश की स्थिति यह रही

    एक जुलाई : 46 एमएम

    तीन जुलाई : 45 एमएम

    चार जुलाई : नौ एमएम

    10 जुलाई : 10 एमएम

    11 जुलाई : आठ एमएम (समालखा)

    12 जुलाई : 24 एमएम (समालखा)

    12 के बाद जिले में कहीं बारिश नहीं हुई। जबकि सोनीपत, करनाल हिसार तक में बारिश चल रही है। हालांकि आसपास के जिलों में बारिश होने से अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री पर रुका हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से अरब सागर की और से नमी वाली हवा से प्रदेश में कहीं-कहीं 15 से 17 जुलाई की बीच हल्की बारिश होने का अनुमान है। इस दौरा उत्तर हरियाणा के कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी संभावित है। पानीपत में मेघा बरसते हैं या नहीं इसी पर ध्यान लगा हुआ है।

    बारिश न होने से बिजली की मांग बढ़ी

    पानीपत में बारिश नहीं होने से बिजली की डिमांड बढ़ गई है। एक करोड़ 35 लाख यूनिट बिजली की खपत रोजाना जिले में चल रही है।

    वायु गुणवत्ता में सुधार : मौसम परिवर्तन शील होने के साथ उद्योगों मे उत्पादन कम होने के कारण स्वच्छ हवा लोगों को मिल रही है। शुक्रवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स पीएम 2.5 का औसतन स्तर 35 दर्ज किया गया है। जबकि सामान्य स्तर 90 होता है। इस प्रकार वायु गुणवत्ता का स्तर बेहतर रहा।