Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'कर्म करते रहो...', मनोहर लाल बोले- कांग्रेस का काम जनता को बरगलाना; शुद्ध किया जा रहा वोटर लिस्ट

    Updated: Sat, 16 Aug 2025 11:22 PM (IST)

    पानीपत में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वोटर लिस्ट को शुद्ध करने का विरोध कर रही है जिससे पता चलता है कि वे गलत वोटरों के साथ हैं।

    Hero Image
    कर्म करते रहो फल की चिंता मत करो: मनोहर लाल

    जागरण संवाददाता, पानीपत। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस का काम बरगलाना है, हमें कर्म करते रहना है फल की चिंता नहीं करनी है। कर्मयोगी मोदी ने जो हमें बताया है, पिछले 11 साल की जो भी उपलब्धियां देशभर में हुई है, उनको जनता तक पहुंचाने का काम करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वह शनिवार को एसडी पीजी कालेज में भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता को सही और गलत की पहचान हो चुकी है। वोटर लिस्ट को शुद्ध किया जा रहा है, कांग्रेस उसका विरोध कर रही है। इससे पता चलाता है कि वो गलत वोटरों के साथ है।

    उसी के आधार पर आज वो 50 से 99 सीटें पर पहुंची है, गलत वोटर उन्हीं का है। गलत वोटरों को हटाने से हमारी सीटें पहले से घटी है। यूथ कांग्रेस ने आरएसएस की तरह शाखाएं लगानी शुरू कर दी, जो कि नहीं चल पाई। हम उनको कहेंगे कि कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दें, ताकि विपक्ष मजबूत होकर अपनी लड़ाई लड़ सकें।

    पार्टी के लोगों में अच्छे संस्कार भरें। उन्होंने कहा कि हमने भी 1952 में जनसंघ का चुनाव लड़ा था और एक मजबूत विपक्ष के लिए लड़ा था। वहीं, 50 साल विपक्ष में रहकर निभाएं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार भाजपा नेत्री डा. अर्चना गुप्ता, मेयर कोमल सैनी, गजेंद्र सलूजा, ईश कुमार राणा, पूर्व मेयर अवनीत कौर, कृष्ण छौक्कर आदि मौजूद रहे।