विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टॉफी व गोलगप्पे के बहाने ले जाकर बच्ची से किया दुष्कर्म, फिर हत्या के बाद दफनाया

By Ankit KumarEdited By:
Published: Fri, 29 Sep 2017 01:03 PM (IST)Updated: Fri, 29 Sep 2017 01:04 PM (IST)

व्यक्ति बच्ची को टॉफी और गोलगप्पे के बहाने रात में ले गया। उसने नशा करने के बाद बच्ची से दुष्कर्म किया और बाद में उसका गला घोंटकर हत्या कर दी।

टॉफी व गोलगप्पे के बहाने ले जाकर बच्ची से किया दुष्कर्म, फिर हत्या के बाद दफनाया
टॉफी व गोलगप्पे के बहाने ले जाकर बच्ची से किया दुष्कर्म, फिर हत्या के बाद दफनाया

जेएनएन, पानीपत। शहर में दुष्कर्म के बाद चार साल की बच्ची की हत्या का अभियुक्त सुखराम अक्सर आसपास के बच्चों को टॉफी व कुरकुरे खाने को देता था। उसने बच्ची को भी 16 सितंबर को कुरकुरे का पैकेट दिलाया था। बच्ची की मां ने विरोध किया था तो सुखराम ने उसे डांटते हुए कहा था कि वह बच्ची को जहर तो नहीं दे रहा है।

इसके अगले दिन 17 सितंबर की रात को बच्ची घर से बाहर हनुमान स्वरूप देखने निकली थी, तभी सुखराम ने उसे पहले टॉफी दी और फिर गोलगप्पे खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया। वह बच्ची को मकान से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर आर्य नगर में खंडहर में ले गया। वहां उसने गांजापत्ती पीने के बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, फिर गला घोंटकर मार डाला और शव को करीब आठ फीट गहरे कुएं में डालकर कमरे पर चला आया।

यह भी पढ़ें: शीघ्र पकड़े जाएंगे हनीप्रीत और पवन इंसा, करीबी को पुलिस ने किया काबू

पुलिस के अनुसार वारदात के बाद वह चार दिन तक बेखौफ घूमता रहा और 21 सितंबर की दोपहर को सुखराम अपने गांव हमजापुर चला गया। वहां उसने 25 सितंबर की रात को नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। 27 सितंबर को पानीपत की सीआइए-3 पुलिस ने कौशांबी पुलिस के साथ मिलकर सुखराम को गिरफ्तार कर लिया। कौशांबी पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पानीपत पुलिस अब सुखराम को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी।

यौन कुंठा का शिकार है सुखराम

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के जिला कौशांबी के गांव हमजापुर निवासी सुखराम पानीपत के बलजीत नगर में किराये पर रहता था। बताया जाता है कि सुखराम जानवरों से भी संबंध बनाता रहा है। इस कारण उसे तीन साल पहले पंचायत ने गांव से निकाल दिया था। सुखराम के बारे में इस नए खुलासे से पुलिस भी हैरान है।

बच्ची की हत्या के आरोपी सुखराम को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी कि उसके साथ वारदात में और तो लोग शामिल नहीं थे। वह वारदात के बाद किसके कमरे में छिपा था।

-राहुल शर्मा, एसपी।

यह भी पढ़ें: आतंकी संगठन आपरेट कर रहे ब्लू व्हेल गेम, बच्‍चे निशाने पर