Makar Sankranti 2022: कब है मकर संक्रांति, क्या है शुभ मुहूर्त, किस राशि के लोगों को क्या करना चाहिए दान
Makar Sankranti 2022 मकर संक्रांति इस बाद दो दिन है। मकर संक्रांति पर स्नान-दान का विशेष महत्व होता है। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति के दिन को खास ...और पढ़ें

कुरुक्षेत्र, [जगमहेंद्र सरोहा]। मकर संक्रांति हिंदू धर्म में साल का पहला त्योहार होता है। इस दिन स्नान, दान और सूर्य देव की उपासना की जाती है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य बुध राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करते हैं इसलिए इस दिन को मकर संक्रांति कहा जाता है। सूर्य को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। मकर संक्रांति के दिन से ही खरमास खत्म हो जाता है और वंसत ऋतु के आगमन के संकेत मिलने लगते है।
स्नान दान के लिए दो दिन पुण्य काल
गायत्री ज्योतिष अनुसंधान केंद्र के संचालक ज्योतिषाचार्य डा. रामराज कौशिक ने बताया कि ग्रह चाल के अनुसार 14 जनवरी को दोपहर 2:29 बजे सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर-संक्रांति पर स्नान-दान के लिए दो दिन तक पुण्य काल रहेगा। सूर्य के इस राशि परिवर्तन काल को ही संक्रांति काल कहा जाता है. इसी दिन खरमास की समाप्ति होगी। सूर्य भी उत्तरायण होंगे। माना जाता है कि इस काल में यदि किसी का अपनी आयु पूरी करके निधन हो जाता है। वह मोक्ष का अधिकारी बनता है।
मकर संक्रांति का मुहूर्त
पुण्य काल मुहूर्त : 14:29:26 से 17:58:10 तक
महापुण्य काल मुहूर्त: 14:29 से 14:52 तक
अवधि: 24 मिनट
संक्रांति पल: 14:29
मकरसंक्रांति पर राशि के अनुसार दान
मेष राशि :- तिल और गुड़ से बनी मिठाई अपने पिता के उम्र के किसी गरीब व्यक्ति को दान करें।
वृषभ राशि :- मंदिर में पुजारी को गुड़ और तिल से बनी मिठाई दान करें।
मिथुन राशि :-गरीब और ज़रूरतमंद लोगों को कंबल का दान करें।
कर्क राशि :- अपनी यथाशक्ति अनुसार गरीब लोगों को खिचड़ी खिलाएं।
सिंह राशि :- किसी लाचार व्यक्ति (विशेषतौर पर किसी कुष्ट रोगी) को नारियल का तेल, कंबल, कपड़े, दवा जैसी ज़रूरी चीज़ का दान करें। इसके साथ ही अपने घर में नौकरों को भी कोई तोहफा दें।
कन्या राशि :- तिल से बनी मिठाईयां, मूंगफली, पॉपकॉर्न गरीब बच्चों को दान में दें।
तुला राशि :- किसी गरीब महिला को ऊनी कपड़ों का दान करें।
वृश्चिक राशि :- आपके घर के आस-पास यदि मजदूर वर्ग के लोग काम कर रहे हों तो उन्हें मूंगफली और गुड़ का दान करें।
धनु राशि :-अपने सामर्थ्य अनुसार गरीब लोगों को खिचड़ी खिलाएं।
मकर राशि:- काले तिल और कंबल का दान करना आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।
कुंभ राशि:- काले तिल और कंबल का दान करना आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।
मीन राशि :- जरूरतमंद व्यक्ति को जूते/चप्पल का दान करें।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।