विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Love Jihad : प्रेम जाल में फंसा बनाए संबंध, मलेशिया ले जाकर बेचना था मकसद Panipat News

By Anurag ShuklaEdited By:
Published: Wed, 04 Sep 2019 08:14 AM (IST)Updated: Wed, 04 Sep 2019 12:15 PM (IST)

यमुनानगर में मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती से शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। इसके बाद उसे मलेशिया ले जाने की तैयारी में था।

Love Jihad : प्रेम जाल में फंसा बनाए संबंध, मलेशिया ले जाकर बेचना था मकसद Panipat News
Love Jihad : प्रेम जाल में फंसा बनाए संबंध, मलेशिया ले जाकर बेचना था मकसद Panipat News

पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। यमुनानगर में हिंदू नेता की बेटी का लव जिहाद का मामला अभी पूरी तरह से थमा नहीं था कि एक और मामले ने तूल पकड़ लिया। इस बार हमीदा के मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती से शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। अब उसे मलेशिया ले जाने की तैयारी में था। परिजनों का आरोप है कि वह उसे मलेशिया में बेचने ले जा रहा था। युवती ने भी उसके खिलाफ शिकायत दी।  

साथ पढ़ते हैं दोनों
हमीदा के 25 वर्षीय अलादीन व गांधी नगर एरिया की 21 वर्षीय युवती एक साथ पढ़ते हैं। यहां पर दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हुआ। अलादीन ने उसे शादी कर मलेशिया ले जाने का झांसा दिया। आरोप है कि दो जुलाई को उसके साथ संबंध भी बनाए। अब आरोपित शादी करने से इंकार करने लगा। युवती से भी बात करनी बंद कर दी। 

ये भी पढ़ें: गोद से छीन दफना दी नवजात, मां ने उजागर किया बेटी की मौत का ये राज 

परिजनों को बताई सारी बात
उसने अपने परिजनों को इस बारे में बताया तो वह उसे महिला थाने लेकर आए। महिला थाना के डीएसपी प्रदीप राणा ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

परिजनों का आरोप- युवती को बेचने की फिराक में था आरोपित 
परिजनों का आरोप है कि आरोपित के पास से युवती का पासपोर्ट व वीजा बरामद हुआ है। आरोपित ने अपना 15 दिन का वीजा लगवाया, जबकि युवती का छह माह का वीजा लगवाया है। परिजनों ने शक जताते हुए पुलिस को बताया है कि आरोपित युवती को विदेश में बेचने की फिराक में था। शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को फरार होने से पहले ही पकड़ लिया। 

ये भी पढ़ें: एक प्रेम विवाह ऐसा भी, जांच हुई तो पता चला बाल विवाह, फ‍िर आया नया मोड़

पहले भी आ चुके ऐसे मामले  
विश्व हिंदू परिषद के संयोजक गगन प्रकाश का कहना है कि ये मामला बेहद गंभीर है। आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस एरिया में पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।