विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोद से छीन दफना दी नवजात, मां ने उजागर किया बेटी की मौत का ये राज Panipat News

By Anurag ShuklaEdited By:
Published: Wed, 04 Sep 2019 11:45 AM (IST)Updated: Wed, 04 Sep 2019 04:17 PM (IST)

कैथल के कुलतारण गांव में 10 दिन की बच्ची की हत्या करके दफन कर देने का मामला सामने आया है। ...और पढ़ें

गोद से छीन दफना दी नवजात, मां ने उजागर किया बेटी की मौत का ये राज Panipat News
गोद से छीन दफना दी नवजात, मां ने उजागर किया बेटी की मौत का ये राज Panipat News

पानीपत/कैथल, जेएनएन। बेटे की चाह और घरेलू कलह की वजह से एक परिवार ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। 10 दिन की नवजात बेटी को भी नहीं छोड़ा। दिल दहला देने वाला मामला कैथल के कुलतारण गांव का है। 

कुलतारण गांव में एक 10 दिन की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की मां ने पति, जेठ व सास पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले को दबाने के लिए बच्ची के शव को श्मशान भूमि में दफना दिया। किसी ने इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। इसके बाद इंस्पेक्टर कनवर सिंह मौके पर पहुंचे। एसडीएम कैथल को मामले को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। 

बच्ची के शव को बाहर निकाला
दफन बच्ची के शव को निकालकर जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। यहां पोस्टमार्टम होने के बाद रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल पाएगा। सदर पुलिस थाना प्रभारी कनवर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बच्ची की मां सोनिया की शिकायत पर सास बिमला, पति सोनू, जेठ पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: Love Jihad : प्रेम जाल में फंसा बनाए संबंध, मलेशिया ले जाकर बेचना था मकसद

दूध पीते से ले गई थी दादी
महिला सोनिया ने बताया कि उसकी यह पहली बच्ची थी। उसे दूध पीला रही थी तभी सास बिमला बच्ची को नहलाने का बहाने करके ले गई। कुछ देर बाद वापस लाई तो उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद गांव के श्मशान घाट में बच्ची के शव को चुपचाप दफना दिया गया है। जब मृतका की मां को जब हत्या की आशंका हुई तो उसने रोष जताया। इसके बाद पुलिस प्रशासन को इस बारे में सूचना दी गई। 

ये भी पढ़ें: एक प्रेम विवाह ऐसा भी, जांच हुई तो पता चला बाल विवाह, फ‍िर आया नया मोड़

रहती थी अनबन
ग्रामीणों ने बताया कि महिला के मायके व ससुराल पक्ष में बच्ची की मौत के बाद विवाद हुआ था और पहले भी दोनों परिवारों में अनबन चल रही थी। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं आशंका ये भी जताई जा रही है कि बेटी होने के चलते हत्या को अंजाम दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।