Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो को मिली थी आठ नईं बसें, रोजाना हो रही ब्रेकडाउन की दिक्कत

    By Naveen DalalEdited By:
    Updated: Sun, 13 Mar 2022 08:43 AM (IST)

    कुरुक्षेत्र रोडवेज प्रशासन के अधिकारियों ने अनुसार वर्ष 2018 में मिली अशोक लेलैंड कंपनी की नई आठ बसें अब रोडवेज के लिए घाटे का सौदा बनती जा रही है। पहले इन बसों को लंबे रूटों जैसे हरिद्वार शिमला पंजाब सहित अन्य रूटों पर भेजा जाता है।

    Hero Image
    कुरुक्षेत्र रोडवेज की बसों में ब्रेकडाउन की दिक्कत आई।

    कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो को वर्ष 2018 में मिली अशोक लेलैंड कंपनी की नई आठ बसें अब डिपो पर बोझ बनती जा रही है। नई बसों को देखते हुए डिपो ने सभी बसों को लंबे रूटों पर चलाया हुआ था। लेकिन अब डिपो नई बसों को लंबे रूटों की बजाय लोकल रूटों पर चलाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। चूंकि ये सभी गाड़ियों में पिकअप की दिक्कत है और कभी भी रास्ते में ब्रेक डाउन होकर खड़ी हो जाती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार रूट पर जाने वाली बस तीन बार ठीक होने के लिए जा चुकी पंचकूला

    अधिकारियों ने अनुसार वर्ष 2018 में मिली अशोक लेलैंड कंपनी की नई आठ बसें अब रोडवेज के लिए घाटे का सौदा बनती जा रही है। पहले इन बसों को लंबे रूटों जैसे हरिद्वार, शिमला, पंजाब सहित अन्य रूटों पर भेजा जाता है। लेकिन वहां पर वे दो दिन के बीच में रास्ते में ही पिकअप छोड़ देती है। जिससे चालक-परिचालक सहित यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन बसों को ठीक करवाने के लिए तीन बार पंचकूला तक भेजा जा चुका है। लेकिन उसके बावजूद इन बसों में पिकअप की समस्या जस की तस खड़ी हुई है। 

    हरिद्वार रूट की बस पर पिछले 15 दिनों से रोजाना हो रही खराब

    अधिकारियों ने बताया कि हरिद्वार रूट पर जाने वाली एचआर 65 ए 5952 बस पिछले 15 दिनों से रोजाना बीच रास्ते में खराब हो रही है। जिससे रास्ते में ही यात्रियों को उतारना पड़ रहा है। वहीं फिर क्रेन की मदद से रोजाना बस को डिपो में लाया जा रहा है। अगर ऐसे ही चलता रहा तो कुरुक्षेत्र रोडवेज की बसों में यात्रियों की संख्या घटती चली जाएगी। ऐसे में डिपो को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।

    बसों को तीन बार पंचकूला भेजा

    वर्ष 2018 में डिपो को अशोक लेलैंड की आठ बसें मिली थी। जिनमें अब पिकअप की दिक्कत आ रही है। जिसके लिए डिपो की ओर बसों को तीन बार पंचकूला भेजा जा चुका है। लेकिन उसके बावजूद भी परेशानी हो रही है। डिपो की ओर से परिवहन विभाग के अधिकारियों को जल्द ही पत्र लिखा जाएगा। जिससे बसों का कुछ समाधान निकल सकें।

    ---अशोक मुंजाल, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो कुरुक्षेत्र।