कृष्ण राधा संग खेली होली, मयूर नृत्य पर झूमे श्याम भक्त
वृंदावन से आए सांस्कृतिक संस्था बांसुरी के कलाकारों द्वारा मयूर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। फूलों की होली के साथ लठमार होली खेली गई।
जागरण संवाददाता, पानीपत : एल्डिको आवासीय कालोनी बाबरपुर में शनिवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। वृंदावन से आए सांस्कृतिक संस्था बांसुरी के कलाकारों द्वारा मयूर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। फूलों की होली के साथ लठमार होली खेली गई। डीसी सुमेधा कटारिया ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कालोनी वासियों ने ठाकुर का झुला झुलाया। कालोनी वासी मयूर नृत्य, होली के भजनों पर नाचते गाते रहे। देव दर्शन सोसायटी द्वारा देव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में रात 12 बजे कान्हा के जन्म पर एक दूसरे को बधाई दी गई। प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम में प्रशांत मित्तल, अनीश अग्रवाल, संदीप सिगला, अनिल मित्तल, चेतन चहल, निपुण जैन, मनीष, दलबीर सिंह कुंडू मौजूद रहे। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान न्यू हाउसिग बोर्ड कालोनी सब्जी मंडी में जन्माष्टमी पर संकीर्तन भजन किया गया। नन्हें कलाकारों ने रासलीला की। साध्वी राजेश्वरी, रितु भारती ने कृष्ण का गुणगान किया। मुरली बजाए कान्हा नाचे है राधा रानी, यमुना के तट पर दोनों नाचे राधा रानी भजनों पर श्रद्दालु झूमने पर मजबूर हो गए। नन्हें बच्चों ने गोकल धाम बृज के वासी कान्हा नंद किशोर पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। नन्हें मुन्ने राधा, कृष्ण बने हुए थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजकुमार, नरेंद्र नागपाल, अमित, आशा, बाला, नीलम, जोगेंद्र मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।