Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानिए कौन है गैंगस्टर काला राणा, हरियाणा में 28 एफआइआर, हरनम सिंह बनकर पहुंचा था थाईलैंड

    By Anurag ShuklaEdited By:
    Updated: Sun, 30 Jan 2022 08:40 AM (IST)

    गैंगस्टर काला राणा। हरियाणा में 28 एफआइआर गैंगस्टर काला राणा के खिलाफ दर्ज हैं। हरनम सिंह बनकर थाईलैंड पहुंचा था। हरियाणा पंजाब दिल्‍ली सहित पांच राज्‍यों में इसका आतंक था। पांच राज्‍यों की पुलिस को इसकी तलाश थी। थाईलैंड में गिरफ्तार किया गया।

    Hero Image
    सन 2013 में अपराध की दुनिया में रखा था कदम, यमुनानगर में छीनी थी कार।

    अंबाला, [दीपक बहल]। थाईलैंड से अपने गैंग को भारत में आपरेट कर रहे गैंगस्टर विरेंद्र प्रताप उर्फ काला राणा पर हरियाणा में 28 मुकदमे दर्ज हैं। मार्च 2013 में अपराध की दुनिया में कदम रख कर यमुनानगर में कार छीनने की पहली वारदात को अंजाम दिया था। काला राणा ने हरनम सिंह के नाम का फर्जी पासपोर्ट बनाकर वेश बदलकर थाईलैंड पहुंचा था। फर्जी पासपोर्ट बनाने के मामले में पुलिसकर्मियों की भी भूमिका रहीं। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और चंडीगढ़ पुलिस के वांटेड राणा को थाईलैंड से भारत लाने की तैयारी है। इसके लिए दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों के बीच लगाकर वार्ता जारी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के इनपुट से राणा पकड़ा गया, इसलिए हरियाणा पुलिस पहले उसे गिरफ्तार कर पूछताछ करना चाहती हैं लेकिन दिल्ली पुलिस भी अपने केस में वांटेड बता पहले पूछताछ करने की होड़ में हैं। तीन मुुकदमों मेंं राणा को भगौड़ा घोषित किया जा चुका है, जबकि सात मामले कोर्ट में अंडरट्रायल हैं। राणा पर अंबाला में 4, यमुनानगर में 19, कुरुक्षेत्र में 4 अैार 1 फतेहाबाद में दर्ज हैं। हत्या, छीनाझपटी, लूट, हमला करने, रंगदारी मांगने, सरकारी ड्यूटी में बांधा, फर्जीवाड़ा जैसी धाराओं में केस दर्ज हैं।

    सूत्रों का कहना है कि राणा के भारत आने से पहले पुलिस ने उससे संबंधित मुकदमों की फाइलों को खंगालना आरंभ कर दिया है। जिन आरोपितयों को पहले गिरफ्तार नहीं किया गया, उनको पकड़ने के लिए भी दबिश शुरू कर दी है। हरियाणा की चार जिला पुलिस के अलावा पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान पुलिस भी राणा को प्रोडेक्शन वांटेड पर लेकर पूछताछ करेगी। इनमें सबसे अधिक केस यमुनानगर के हैं, इसलिए वहां पुलिस रिमांड पर राणा सबसे अधिक रहेगा।

    इस तरह पकड़ा गया था राणा

    एसटीएफ हरियाणा के इनपुट से राणा को विदेश में ही डिटेन (गिरफ्तार) कर लिया गया है। बैंकाक में रह रहे राजू बसौदी, जो भारत में लारेंस बिश्नोई गैंग को आपरेट कर रहा था, को फरवरी 2020 में गिरफ्तार किया गया था। एसटीएफ की पूछताछ में हुए खुलासे के बाद पुलिस की निगाहें काला राणा पर टिक गई थीं। राणा की लोकेशन, नकली पासपोर्ट, होटल का पता जैसे अहम इनपुट एसटीएफ ने जुटाए और देश की केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों से सांझा किए। इसके बाद टोहाना में अक्टूबर 2020 में नकली पासपोर्ट का एक मुकदमा भी दर्ज कराया और राणा को हिंदुस्तान लाने के लिए रेड कार्नर नोटिस तक जारी किया गया।

    इस तरह है क्राइम रिकार्ड

    केस नंबर जिला

    423/2018 अंबाला

    88/2013 यमुनानगर

    290/2013 यमुनानगर

    342/2013 यमुनानगर

    110/2014 अंबाला

    229/2014 यमुनानगर

    344/2014 यमुनानगर

    390/2014 यमुनानगर

    767/2014 यमुनानगर

    49/2016 अंबाला

    76/2017 कुक्षेत्र

    826/2017 यमुनानगर

    442/2017 यमुनानगर

    503/2017 यमुनानगर

    142/2018 कुरुक्षेत्र

    619/2018 कुरुक्षेत्र

    124/2019 यमुनानगर

    34/2020 यमुनानगर

    112/2018 कुरुक्षेत्र

    423/2018 अंबाला

    796/2018 यमुनानगर

    480/2016 यमुनानगर

    31/2017 यमुनानगर

    165/2017 यमुनानगर

    58/2019 यमुनानगर

    35/2020 यमुनानगर

    73/2020 यमुनानगर

    450/2020 फतेहाबाद