Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Junior National Kho Kho Championship: ओडिसा में होगी प्रतियोगिता, कैथल के 7 खिलाड़ियों का प्रशिक्षण कैंप के लिए चयन

    By Rajesh KumarEdited By:
    Updated: Sun, 12 Sep 2021 09:55 AM (IST)

    ओडिसा में 40वीं जूनियर नेशनल खो-खो प्रतियोगिता करवाई जाएगी। यह प्रतियोगिता 23 से 26 सितंबर तक होगी जिसमें विभिन्न राज्यों की टीमें भाग लेंगी। हरियाणा के नौ जिलों से 22 खिलाड़ियों का चयन प्रशिक्षण कैंप में हुआ है जिनमें से 12 खिलाड़ियों का चयन हरियाणा की टीम में होना है।

    Hero Image
    40वीं जूनियर नेशनल खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 26 सितंबर तक ओडिसा में होगा।

    जागरण संवाददाता, कैथल। खो-खो फेडरेशन आफ इंडिया की तरफ से ओडिसा में 40वीं जूनियर नेशनल खो-खो प्रतियोगिता करवाई जाएगी। यह प्रतियोगिता 23 से 26 सितंबर तक होगी, जिसमें विभिन्न राज्यों की टीमें भाग लेंगी। लड़कों की टीम का प्रशिक्षण कैंप हरसौला में लगा है। नौ जिलों से 22 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनमें से 12 खिलाड़ियों का चयन हरियाणा की टीम में होना है। हरसौला खो-खो प्रशिक्षण केंद्र से चार खिलाड़ी आर्यन, अजय, आशीष, गुरमीत और गांव खुराना के दो युवकों का चयन कैंप के लिए हो गया है। इसके अलावा हरसौला प्रशिक्षण केंद्र की खिलाड़ी रवीना का चयन हांसी में लगे लड़कियों के कैंप में हो गया है। इस प्रतियोगिता के लिए हरियाणा के लड़के और लड़कियों की टीमें भाग लेंगी। बता दें कि इससे पहले भी हरसौला के खिलाड़ी नेशनल स्तर पर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में हरसौला केंद्र की टीम पदक हासिल कर चुकी हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नौ जिलों के खिलाड़ी ले रहे भाग

    गांव हरसौला में लगे कैंप में नौ जिलों से कुल 22 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 11 से 16 सितंबर तक कैंप में ये खिलाड़ी अभ्यास करेंगे। उसके बाद हरियाणा की टीम के लिए बेहतर 12 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। कैंप में जींद के चार, भिवानी के दो, फतेहाबाद का एक, पानीपत के दो, कुरुक्षेत्र का एक, कैथल के छह, हिसार के तीन, चरखी दादरी का एक, रोहतक के दो खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। छह दिनों तक सभी खिलाड़ियों के रहने और खाने की व्यवस्था हरसौला प्रशिक्षण केंद्र पर ही की गई है। 

    22 खिलाड़ियों का प्रशिक्षण कैंप शुरू

    खो-खो कोच अनिल कुमार ने बताया कि ओडिसा में 40वीं जूनियर नेशनल खो-खो प्रतियोगिता होनी है। हरियाणा की टीम में चयन के लिए नौ जिलों के 22 खिलाड़ियों का प्रशिक्षण कैंप शुरू हो चुका है। छह दिनों तक खिलाड़ियों को खेल के गुर सिखाए जाएंगे और इनमें से 12 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। कैथल के छह लड़कों और एक लड़की का चयन भी कैंप के लिए हुआ है।