आज पानीपत में सौ से ज्यादा महिला जूडो खिलाड़ी, होंगे रोमांचक मुकाबले
पानीपत में आज यानी आठ मार्च को महिला दिवस के अवसर पर जुडो चैंपियनशिप होने जा रही है। ये चैंपियनशिप गुरुकुल एकेडमी में होगी। एकेडमी में महिलाओं के होंगे रोमांचक मुकाबले। पांच जिलों की 100 से ज्यादा खिलाड़ी भाग लेंगी।
पानीपत, जेएनएन। महिला दिवस के उपलक्ष्य में सेक्टर-6 गुरुकुल जूडो एकेडमी में महिलाओं की जूडो प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसमें पानीपत, सोनीपत, करनाल, कैथल और रोहतक की प्रतिभावान खिलाड़ी शिरकत करेगी। मुख्य अतिथि ओलंपियन गुरुग्राम की गरिमा चौधरी होंगी। इस प्रतियोगिता के आयोजक राजेश चौधरी ने बताया कि महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए मुकाबले कराए जाएंगे। इसमें 100 से ज्यादा महिला खिलाड़ी भाग लेंगे। विजेता खिलाड़ियों को पुरुस्कृत किया जाएगा। अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया है, ताकि वे लड़कियों की खेलों में भागादारी करा सकें।
ऐसे प्रतियोगिताएं समय-समय पर कराई जाएंगी। इससे प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान होगी। इसका फायदा प्रदेश को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिताओं में मिलेगा।
विजेता खिलाड़ी होंगी सम्मानित
भिवानी में हुई राज्यस्तरीय महिला व पुरुष जूडो चैंपियनशिप के विजेता महिला व पुरुष खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसमें पूजा, हंसु, पूजा, प्रमोद रावल, आशीष मलिक, यश घणघस सहित कई खिलाड़ी शामिल हैं।
सब जूनियर की खिलाड़ी हंसु ने जूनियर में जीता पदक
नौल्था गांव की हंसु जागलान ने राज्यस्तरीय जूडो चैंपियनशिप में जूनियर वर्ग में 57 किलोग्राम में कांस्य पदक जीता। हंसु ने बताया कि वे डीएवी स्कूल नेशनल में स्वर्ण व रजत और जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीत चुकी है। वे तीन साल से जूडो का अभ्यास कर रही है। वे सब जूनियर की खिलाड़ी है। लेकिन उसने जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में खेलते हुए सफलता पाई है। अब उसका लक्ष्य जूनियर एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतना है।
यह भी पढ़ें: महिला सशक्तिकरण की अजब मिसाल, कोरोना काल में दिखाया ऐसा जज्बा, हर कोई कर रहा सलाम
यह भी पढ़ें: हरियाणा का एक गांव ऐसा भी, जहां हर युवा को है सेना में भर्ती का नशा