Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंसानियत हुई तार-तार! संतान पैदा न होने पर महिला को ससुराल वालों ने खंभे से बांधकर पीटा, जब बहन गई बचाने; फिर जो हुआ

    By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Thu, 01 Feb 2024 01:35 PM (IST)

    Panipat Crime News गांव बबैल की एक महिला को संतान पैदा न होने पर कुरुक्षेत्र स्थित ससुराल में खंभे से बांधकर पीटा गया। जब उसकी बहन ने उसे बचाने गई तो उसके साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने बताया कि 17 फरवरी 2016 को उसकी सतीश के साथ शादी हुई थी। उसे कोई संतान पैदा नहीं हुई।

    Hero Image
    Panipat News: संतान पैदा न होने पर महिला को ससुराल वालों ने खंभे से बांधकर पीटा। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, पानीपत। गांव बबैल की एक महिला को संतान पैदा न होने पर कुरुक्षेत्र स्थित ससुराल में खंभे से बांधकर पीटा गया। उसकी बहन ने बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 17 फरवरी 2016 को उसकी सतीश के साथ शादी हुई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उसे कोई संतान पैदा नहीं हुई तो पति व अन्य ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। साथ ही कम दहेज लाने का भी ताना मारते थे। वह विरोध करती तो उसके साथ मारपीट की जाती। सात अक्टूबर 2021 को उसने थाने में शिकायत दी तो ससुराल वालों ने गलती मानी और उसे घर ले गए।

    कुछ दिन तक सब ठीक रहा, फिर उसे परेशान किया जाने लगा। हालात बदतर हुए तो बीते वर्ष 31 मई को उसने पानीपत महिला थाने में शिकायत दी। पुलिस ने मीडिएशन सेंटर में उसकी शिकायत भेजी, जहां पर ससुराल वालों ने घर ले जाने से मना कर दिया।

    यह भी पढ़ें: चुन्नी से गला घोंटा, मारपीट की... जब दहेज के लिए नहीं मानी बीवी तो पति बोला- लॉरेंस के साथ पढ़ा हूं, गोली मरवा दूंगा

    तीन जून 2023 को कुरुक्षेत्र में पंचायत हुई, वहां भी पहले तो ससुराल वाले नहीं माने, लेकिन बाद में कहा कि ढाई माह बाद ले जाएंगे। चार सितंबर को बहन उसे छोड़ने के लिए ससुराल गई तो दोनों को बंधक बना लिया।

    इसी दौरान पति व ससुर ने उसे बाहर लाए और खंभे पर बांधकर मारपीट की। उन्होंने शोर मचाया तो कुछ लोग आए, जिसके बाद आरोपितों ने उन्हें छोड़ दिया। अब महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

    महिला की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है, मामले की जांच शुरू कर दी है, जांच में जो भी दोषी होगा, उसे गिरफ्तार किया जाएगा।- इंस्पेक्टर बिलासा राम, प्रभारी, सेक्टर 13-17 थाना

    यह भी पढ़ें: Kaithal: पूर्व गैंगस्टर से बरामद हुए 500 रुपये के 68 नकली नोट, हत्या के मामले में पहले ही काट चुका है 20 साल की जेल

    comedy show banner
    comedy show banner