Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पानीपत में तीन बच्चों की मां से करता था प्यार, अचानक महिला ने बात करनी कर दी बंद; फिर प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम

    By Jagran NewsEdited By: Nitish Kumar Kushwaha
    Updated: Tue, 15 Jul 2025 10:18 AM (IST)

    पानीपत के मॉडल टाउन में एक युवक ने प्रेमिका द्वारा बात न करने पर जहर खा लिया। युवक का एक विवाहित महिला से दो साल से प्रेम संबंध था जिसके बारे में परिजनों को पता चलने पर उन्होंने आपत्ति जताई थी। महिला ने बात करना बंद कर दिया जिससे युवक परेशान था। गंभीर हालत में युवक को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

    Hero Image
    प्रेमिका बात नहीं कर रही थी तो प्रेमी ने निगला जहर, हालत गंभीर। सांकेतिक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले के मॉडल टाउन के एक युवक ने प्रेमिका के बात न करने पर रविवार शाम को जहर निगल लिया। घर में बेसुध पड़ा देख उसका बड़ा भाई उसे आठ मरला के पास निजी अस्पताल में ले गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोमवार सुबह तबीयत बिगड़ी तो डॉक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। हालत गंभीर बनी हुई है। मॉडल टाउन थाना पुलिस की एक टीम रोहतक पीजीआई गई है। पुलिस युवक के होश में आने का इंतजार कर रही है।

    मॉडल टाउन की एक कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय युवक एक कंपनी में काम करता है। वह मॉडल टाउन की ही एक लगभग 35 वर्षीय महिला से प्यार करता है। वह तीन बच्चों की मां है। दोनों के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है।

    जब दोनों के स्वजन को इस बारे में पता चला तो उन्होंने दोनों पर रोकटोक शुरू कर दी। महिला ने युवक से बात करना बंद कर दिया। युवक परेशान रहने लगा था।

    रविवार शाम लगभग पौने छह बजे युवक ने अपने कमरे में जाकर जहर निगल लिया। जब उसका बड़ा भाई उसके कमरे में गया तो वह उल्टी कर रहा था।