पत्नी के चरित्र पर था शक, तो पति ने उठाया खौफनाक कदम, जानकर दंग रह जाएंगे आप
कैथल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पति ने पत्नी को मौत के घाट पर उतार दिया। पति को पत्नी के चरित्र पर शक था। जिसके कारण उसने ये खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।

कैथल, जागरण संवाददाता। बरसाना-हाबड़ी रोड पर पराली के ढेर में मिली महिला के शव मिलने के मामले में मृतक महिला की शिनाख्त हो गई है। यह गांव बरसाना में विवाहित प्रियंका पत्नी सलिंद्र थी। जिसकी उसके पति सलिंद्र ने ही हत्या की थी। पुलिस ने पति को गिरफ्तार भी कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गांव बरसाना में विवाहित प्रियंका अपनी ननद के गांव में जा रही थी। उसके पति सलिंद्र ने उसे घटना के दिन रोक लिया और खेतों में ले गया। उसने खेत के कोठे में जाते समय ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी। सायं के समय उसने पराली के ढेर में शव को रखकर आग लगा दी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने मृतका की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया। कई दिनों से गांव बरसाना निवासी प्रियंका लापता थी। पुलिस ने सभी कड़ियों को जोड़ते हुए मामले में सफलता हासिल की। एसपी ने बताया कि पुलिस ने मृतका की शिनाख्त कर ली है।
ये है पूरा मामला
19 जनवरी की रात को गांव बरसाना के खेतों में हाबड़ी रोड पर एक महिला का अधजला शव मिला था। खेतों में सड़क से थोड़ा हट कर लगे पराली के ढेर में यह शव जलाने का प्रयास किया गया था। गांव बरसाना निवासी बाबू राम ने बताया था कि जब वह खेतों में गया तो देखा कि एक एकड़ की रखी पराली में आग लगी है। उन्हें लगा कि किसी ने शरारत में आग लगाई है। तब वह पराली के पास नहीं पहुंचे और खेतों का काम निपटा कर गांव लौट गए। शाम को साथ के खेत के लोगों ने बताया कि पराली के ढेर में किसी महिला का शव पड़ा है, जिसे कुत्ते नोच रहे थे। उन्होंने खेत में पहुंच कर पुलिस कंट्रोल रूम में फ़ोन किया, जिसके बाद पूंडरी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। शव मिलने की सूचना पर एसपी लोकेंद्र सिंह भी पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विसरा लिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की तो खेत में जगह-जगह आभूषण बिखरे मिले थे। इनमें मंगलसूत्र और बालियां बरामद हुई थी।
चरित्र पर शक करता था
गांव चूहड़माजरा से महिला के स्वजनों ने बताया कि पति सलिंद्र उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था। वह प्रियंका के चरित्र पर शक भी करता था। दूसरी तरफ वह कुरुक्षेत्र में बनाया नया मकान अपनी भाभी के नाम करना चाहता था। इस बात से प्रियंका को एतराज था। 19 जनवरी को दिन में प्रियंका अपनी ननद के घर गांव नेवल जा रही थी। सलिंद्र ने उसे फोन करके अपने खेतों के पास रास्ते में रोक लिया और कहा कि वह भी साथ चलेगा। सलिंद्र वहां पहुंचा और प्रियंका को खेत में बने कमरे में ले गया। प्रियंका के स्वजनों का आरोप है कि वहां सलिंद्र ने प्रियंका के सिर में ईंट मार कर उसकी हत्या कर दी और शव को पराली में छिपा कर वहां से चला गया। वह रात को वापस आया और पराली के ढेर में आग लगा दी। उसके बाद उसने अपने मामा को फोन करके कहा कि प्रियंका कहीं चली गई है। ढूंढने में उसकी मदद कर दो। पुलिस ने फोन काल के आधार पर सलिंद्र के मामा को भी हिरासत में लिया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।