विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर चलाया जागरूकता अभियान

By JagranEdited By:
Published: Sat, 31 Jul 2021 09:57 AM (IST)

विश्व मानव तस्करी रोधी दिवस के उपलक्ष्य में बाल अधिकार सुरक्षा समिति हुमाना इंडिया चाइल्ड लाइन पानीपत एवं एंटी ह्यूमन ...और पढ़ें

बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर चलाया जागरूकता अभियान
बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर चलाया जागरूकता अभियान

पानीपत, विज्ञप्ति : विश्व मानव तस्करी रोधी दिवस के उपलक्ष्य में बाल अधिकार सुरक्षा समिति हुमाना इंडिया चाइल्ड लाइन पानीपत एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिग टीम पानीपत द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। हुमाना से सुधा झा ने बताया कि जागरूकता अभियान की शुरुआत पानीपत बस स्टैंड से की गई। इसके बाद रेलवे स्टेशन पानीपत में कैंपेन किया गया।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिग टीम के एएसआइ पवन ने बस स्टाप के सभी स्थानों पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया एवं बाल तस्करी के बारे में उन्हें समझाया। बसों में जाकर लोगों को जागरूक किया गया एवं बताया गया कि यदि कोई भी बच्चा परेशानी में या गुमशुदा मिले तो जरूर 1098 पर संपर्क करें। आटो स्टैंड एवं बस स्टाप की दुकानों में भी लोगों को इसकी जानकारी दी गई। रेलवे स्टेशन पर भी सभी जगहों पर 1098 के पंपलेट चिपकाए गए एवं वहां लोगों को इसके बारे में जागरूक किया गया।

इस अवसर पर हुमाना के प्रोजेक्ट हेड विनोद सोलंकी, रविद्र कुमार, अरविद, शाहिना, गीता, अनिल, दीपक और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिग टीम पानीपत से एएसआई पवन, हेड कांस्टेबल सोनू, रविद्र, राजेश एवं चाइल्डलाइन से रविद्र, मोहित, रोहित मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।