Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dengue Health Tips: डेंगू बुखार में अपनाएं ये घरेलू नुस्‍खे, प्‍लेटलेट्स बढ़ाने में मिलेगी मदद

    By Rajpal Singh SinghEdited By: Anurag Shukla
    Updated: Sun, 06 Nov 2022 09:24 AM (IST)

    इन दिनों डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में कुछ घरेलू टिप्‍स भी अपनाएं। प्‍लेटलेट्स बढ़ाने में चिकित्‍सक भी इन्‍हें कारगर मान रहे हैं। हालांकि 50 हजार से भी कम हो जाएं तो पैक चढ़वाना ही बेहतर।

    Hero Image
    डेंगू बुखार में घरेलू नुस्‍खे कारगर हैं।

    पानीपत, जागरण संवाददाता। पानीपत में डेंगू मच्छर का डंक जारी है। वायरल, टाफाइफाइड बुखार के मरीज भी एकाएक बढ़े हैं। बुखार कोई भी हो, प्लेटलेट्स कम होना, अचानक से बढ़ जाना सामान्य बात है। प्लेटलेट्स लगातार गिरती जाएं तो चुकंदर, पपीता, खजूर का सेवन, फ्रूट्स जूस पीने से इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है। इनकी संख्या 50 हजार से कम हो जाए तो डाक्टर के परामर्श से प्लेटलेट्स पैक चढ़वाना ही बेहतर होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. अंजू फोगाट ने बताया कि आयुर्वेद में डेंगू बुखार को विशामा ज्वर का ही एक रूप कहा जाता है। इसमें शरीर का तापमान कम-ज्यादा होता रहता है। यह वात और पित्त के बढ़ने को दर्शाता है। आयुर्वेद में बताए गए कुछ उपायों के इस्तेमाल व जड़ी-बूटियों का सेवन करने से इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकते हैं। तेज बुखार, शरीर में दर्द, प्लेटलेट काउंट में कमी,थकान से के लक्षणों को कम कर सकते हैं। गिलोय-गुडुची का सेवन बुखार को कम करने में मदद करता है। इसे इसे रात्रि में पानी में भिगोकर रख दें,सुबह इसका पानी पिएं। आयुष का क्वाथ भी बहुत लाभ देता है।जड़ी-बूटियों को दवा के रूप में सेवन करने के अलावा खानपान भी बहुत महत्व रखता है।

    डा. फोगाट के मुताबिक रक्त में प्लेटलेट्स की कमी को थ्रोम्बोसाइटोपेनिया के नाम से भी जाना जाता है।शरीर में प्‍लेटलेट्स की कमी से थकान, चोट लगने पर अधिक रक्तस्राव, मसूड़ों से खून निकलना जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता यदि मजबूत हो तो शरीर किसी भी वायरस से लड़ सकता है।

    पपीता :

    प्‍लेटलेट्स कम होने पर पपीता खाने की सलाह दी जाती है। इसकी पत्तियों का रस भी पिएं तो फायदेमंद रहेगा। पपीता की पत्तियों से निकले रस का इस्तेमाल डेंगू के मरीजों को भी पीने की सलाह दी जाती है।

    चुकंदर :

    आयरन, एंटीआक्सीडेंट, हेमोस्टेटिक जैसे गुण चुकंदर में होते हैं। जूस, सूप, सलाद जैसे किसी भी रूप में इसके सेवन से प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से बढ़ने लगती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

    खजूर :

    इसमें आयरन के साथ जरूरी पोषक तत्व होते हैं। सुबह खाली पेट खजूर का सेवन करें।इम्यूनिटी व प्लेटलेट्स बढ़ाने में काफी मददगार है।