Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Rain: हरियाणा में देर रात बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में तेज बारिश के साथ गिरे ओले; किसानों पर आफत

    Haryana Rain Latest News हरियाणा में देर रात मौसम ने अचानक करवट बदली और कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। करनाल पानीपत कैथल और फतेहाबाद में ओलावृष्टि हुई जिससे किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों में भी उत्तरी हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा की संभावना जताई है।

    By Jagran News Edited By: Prince Sharma Updated: Thu, 20 Feb 2025 10:34 PM (IST)
    Hero Image
    हरियाणा में तेज बारिश के साथ ओले गिरे हैं (जागरण संवाददाता)

    जागरण संवाददाता, पानीपत। हरियाणा में देर रात अचानक मौसम बदल गया। गरज-चमक के साथ तेज वर्षा के साथ चार जिलों में ओले गिरे हैं। करनाल के असंध, पानीपत के इसराना व मतलौडा, कैथल जिले में सीवन व राजौंद क्षेत्र और फतेहाबाद में ओले गिरे। वहीं जींद व यमुनानगर में तेज वर्षा दर्ज की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओले गिरने से गेहूं व सरसों की फसलों को नुकसान का अनुमान है। तेज हवा के कारण गेहूं की फसलें जमीन पर बिछ गई। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे में भी उत्तरी हरियाणा के हिस्सों में बादल छाने व बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।

    बारिश से गिरा तापमान

    गौरतलब है कि बूंदाबांदी की घटनाएं प्रदेश के कुछ हिस्सों में 19 फरवरी की रात को शुरू हुई थी, जिसका सिलसिला 20 फरवरी देर रात तक जारी रहा। वर्षा व ओलावृष्टि से तापमान गिरा वर्षा का लंबे अंतराल के बाद प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हुई वर्षा व ओलावृष्टि से मौसम ठंडा हो गया।

    वर्षा के साथ चली तेज हवा से ठंडक बढ़ गई। न्यूनतम तापमान में भी 2.0 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। वीरवार को प्रदेश के 16 जिलों में वर्षा व बूंदाबांदी हुई है। पूरे प्रदेश की बात करें तो 1.5 एमएम औसत वर्षा हुई।

    आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

    यह बनी हुई है मौसम की परिस्थितियां वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय है, जबकि इससे बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन अब पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे इलाकों में पहुंच गया है।

    इसका असर मुख्य रूप से पंजाब और हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में रहेगा। बीती रात हुई वर्षा और वातावरण में नमी के कारण 21 फरवरी का अधिकतम तापमान लगभग 2.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा सकता है। लेकिन औसत से अधिक ही रहेगा।

    यह भी पढ़ें- Haryana Rain: हरियाणा में फिर बढ़ेगी ठंड! करनाल-कुरुक्षेत्र सहित 6 जिलों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट