Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा महिला आयोग के सामने खुली पोल, हेल्पलाइन पर की कॉल, नहीं आया दुर्गा शक्ति वाहन

    By Anurag ShuklaEdited By:
    Updated: Tue, 29 Jun 2021 03:48 PM (IST)

    यमुनानगर में हरियाणा महिला आयोग के सामने दुर्गा शक्ति सेवा की पोल खुल गई। महिला आयोग की चेयरपर्सन प्रीति भारद्वाज दलाल मंगलवार को यमुनानगर में पहुंचीं। यहां चेयरपर्सन ने हेल्‍पलाइन पर कॉल की लेकिन कोई मदद को नहीं पहुंचा।

    Hero Image
    हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन प्रीति भारद्वाज दलाल।

    यमुनानगर, जागरण संवाददाता। हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन प्रीति भारद्वाज दलाल ने मंगलवार को जिले का दौरा किया। उनके दौरे के दौरान महिला थाना पुलिस की दुर्गा शक्ति सेवा की पोल खुल गई। इस सेवा को जांचने के लिए उन्होंने हेल्पलाइन 1091 पर काल कर महिला थाना के सामने झगड़ा होने की शिकायत की, लेकिन दुर्गा शक्ति टीम मौके पर नहीं पहुंची।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके साथ ही कुछ महिलाओं की शिकायतों को भी सुना गया। इसके बाद उन्होंने वन स्टाप सेंटर, ओल्ड एज होम, जिला जेल व साढौरा थाना का भी निरीक्षण किया। वन स्टाप सेंटर व जिला जेल में व्यवस्था ठीक मिली।

    चेयरपर्सन प्रीति भारद्वाज ने कहा कि महिला थाना में निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां मिली है। इन्हें नोट किया गया है। इन खामियों में महिला थाना प्रभारी ने सुधार लाने का आश्वासन दिया है। साथ ही लिखित में भी सुधार लाने के लिए लिखा जाएगा। यहां थाने में स्टाफ काफी अच्छा है। जहां फोन किया गया। वहां काल रिसीव हुई, लेकिन दुर्गा शक्ति वाहन नहीं पहुंचा। यह कमी है। इस तरह की कमियों को दूर करना होगा।

    साइबर क्राइम की बढ़ी शिकायतें

    प्रीति भारद्वाज दलाल ने कहा कि लाकडाउन व कोरोना महामारी की वजह से घरेलू हिंसा की शिकायतें बढ़ी हैं। इस दौरान साइबर क्राइम की भी शिकायतें बढ़ी हैं। इंटरनेट मीडिया पर महिलाओं के प्रति अपराध बढ़े हैं। फेसबुक या अन्य साइट पर महिलाओं से दुव्र्यवहार की भी शिकायतें आई हैं। आयोग में करीब 400 शिकायतें आई हैं। इनमें से 50 फीसद का निपटारा हो चुका है। कोरोना महामारी की वजह से कुछ शिकायतों को आनलाइन भी सुना जा रहा है।

    महिलाएं अधिकारों का दुरुपयोग न करें

    महिलाओं के लिए भी चेयरपर्सन ने संदेश दिया हैं। उनका कहना है कि ऐसे भी मामले सामने आते हैं। जिसमें महिलाएं बेवजह किसी पर दबाव बनाने के लिए शिकायत कर देती है। महिलाएं अपने अधिकारों का दुुरुपयोग न करें। इस तरह के मामले सामने आने पर आयोग की ओर से ऐसी शिकायतों को आगे नहीं बढ़ाया जाता।