Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Weather: हरियाणा में 26 तक गरज-चमक के साथ झमाझम होगी बारिश, कई जिलों में अभी भी उमस भरी गर्मी

    Updated: Mon, 23 Jun 2025 08:10 AM (IST)

    हरियाणा में रविवार को उम्मीद के मुताबिक प्री-मानसून वर्षा नहीं हुई, हालांकि कुछ जिलों में बूंदाबांदी या हल्की वर्षा हुई, जैसे यमुनानगर में 54 एमएम। बाकी जगहों पर बादल छाए रहे लेकिन उमस भरी गर्मी रही। दिन के तापमान में गिरावट आई पर रात में नहीं। मौसम विभाग ने 26 जून तक पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ वर्षा का अलर्ट जारी किया है, जो किसानों के लिए फायदेमंद होगी।

    Hero Image

    हरियाणा के 7 जिलों में हुई झमाझम वर्षा। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, पानीपत। हरियाणा में रविवार को उम्मीद के मुताबिक प्री-मानसून की वर्षा नहीं हो पाई। प्रदेश के अधिकतर जिलों में तेज वर्षा का अलर्ट जारी किया था।

    रविवार को अंबाला, गुरुग्राम, झज्जर, नूंह, पंचकूला और सोनीपत में बूंदाबांदी हुई, यमुनानगर में देर शाम तक 54 एमएम वर्षा दर्ज हुई। वहीं, प्रदेश के बाकी जिलों में बादल तो छाये, लेकिन उमस भरी गर्मी ने परेशान किया।

    हालांकि, बादलवाई के कारण दिन के तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई, लेकिन रात के तापमान में अभी ज्यादा नरमी देखने को नहीं मिली है। मौसम विभाग ने 26 जून तक पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ वर्षा के लिए अलर्ट जारी किया है। भविष्यवाणी के मुताबिक यदि वर्षा होती है तो यह किसानों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जून में सामान्य से महज चार प्रतिशत कम हुई वर्षा: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता व प्री मानसून की गतिविधियों के कारण जून की वर्षा का 22 जून तक का कोटा लगभग पूरा है। मौसम विभाग के मुताबिक अब तक 31.4 एमएम वर्षा के मुकाबले 30.2 एमएम हो चुकी है, जो सामान्य से मात्र 4 प्रतिशत कम है।