Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Weather News: अगस्‍त में अलर्ट रहिए, रिकॉर्ड तोड़ सकता है मानसून, जानिए क्‍या कहते हैं मौसम विज्ञानी

    By Anurag ShuklaEdited By:
    Updated: Tue, 03 Aug 2021 07:11 AM (IST)

    हरियाणा में आने वाले 24 घंटे में झमाझम बारिश हो सकती है। वहीं मौसम विज्ञानियों की मानें तो अगस्‍त में हरियाणा सहित अन्‍य राज्‍यों में झमाझम बारिश होगी। जुलाई महीने में भी मानसून की बारिश ने रिकार्ड तोड़ दिए।

    Hero Image
    हरियाणा में अगस्‍त में भी भारी बारिश।

    करनाल, जागरण संवाददाता। जुलाई माह में हुई रिकार्ड तोड़ बरसात के बाद अब अगस्त में भी अच्छे मानसून बरसने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर एक गहरा कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं, मौसम विज्ञानियों की मानें तो इस बार अगस्‍त में झमाझम बारिश होगी। जुलाई में पहले ही मानसून ने रिकार्ड तोड़ दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मानसून की अक्षीय रेखा गंगानगर से दक्षिण हरियाणा, दक्षिण उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल होते हुए बंगाल की उत्तरी खाड़ी तक जा रही है। उपरोक्त सभी मौसम प्रणालियों का संयोजन देश के मध्य भागों में इन भारी बारिश के लिए जिम्मेदार है। दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश पर बना हुआ गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों के साथ पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ेगा और दक्षिण हरियाणा पर बने निम्न दबाव के क्षेत्र में विलय हो जाएगा। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश संभव है।

    rain

    देश भर में बने मौसमी सिस्टम

    दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर एक गहरा कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। दक्षिण हरियाणा और आसपास के क्षेत्र पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसका संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर तक फैला हुआ है। मानसून की ट्रफ रेखा गंगानगर, दक्षिण हरियाणा पर कम दबाव के क्षेत्र के केंद्र, फिरोजाबाद, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र के केंद्र, डाल्टनगंज, दीघा और फिर उत्तर पश्चिम बंगाल की ओर जा रही है।

    अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

    अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और कोंकण और गोवा के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, तटीय कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। गुजरात, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बरसात संभव है।