Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में हड़ताल का रोडवेज पर ज्यादा असर नहीं, कई यूनियन का नहीं मिल रहा समर्थन

    By Anurag ShuklaEdited By:
    Updated: Mon, 28 Mar 2022 01:20 PM (IST)

    हरियाणा में हड़ताल का असर खास नहीं देखने को मिला। हरियाणा राज्य परिवहन करनाल डिपो की 125 बसों के बेड़े में से सुबह 10 बजे तक 70 बसें निर्धारित रूटों पर भेजी। बस स्टैंड पर पुलिस बल भी किया गया तैनात।

    Hero Image
    करनाल में रोडवेज हड़ताल का खास असर नहीं।

    करनाल, जागरण संवाददाता। राष्ट्रव्यापी हड़ताल के पहले दिन रोडवेज पर इसका ज्यादा असर देखने को नहीं मिला। करनाल रोडवेज की 10 में से महज दो यूनियनों ही हड़ताल का समर्थन किया। बाकी आठ यूनियनों ने बसों के संचालन में सहयोग किया। आल हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ 2085 व एससी इंप्लाइज संघर्ष समिति से जुड़े कर्मचारी ही असंध काउंटर के पास धरने पर बैठे थे। बाकी आठ यूनियनों के कर्मचारियों ने अपनी ड्यूटी पहले की भांति जारी रखी। सुबह 10 बजे तक रोडवेज के 125 बसों के बेड़े में से सुबह साढ़े 10 बजे तक 70 बसों को निर्धारित रूटों पर भेज दिया गया। हालांकि कुछ कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण विभाग ने अपनी रणनीति को बदलना पड़ा। बस स्टैंड से उन्हीं काउंटर से बसों को भेजा गया, जहां पर बस की सवारियां पूरी हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लंबे रूट से किया किनारा

    जीएम रोडवेज कुलदीप सिंह ने बताया कि जिस रूट की सवारियां ज्यादा हैं वहां पर बसें भेजी जा रही हैं। लंबे रूटों यानि बढ़ोतरी मार्ग पर बसों के संचालन को अस्थाई तौर पर बंद किया गया है। करनाल से हिसार जाने वाली बस को असंध तक ही सीमित किया गया है। करनाल से जींद व करनाल से हिसार जाने वाली बसों को भी असंध तक ही सीमित कर दिया गया है। हालांकि चंडीगढ़ व दिल्ली जाने वाली बसों का संचालन लगातार किया जा रहा है।

    बस स्टैंड पर पुलिस बल तैनात

    राष्ट्रव्यापी हड़ताल के मद्देनजर सोमवार को पुलिस बल तैनात किया गया। सिक्योरिटी इंचार्ज सुल्तान के नेतृत्व में पुलिस बल बस स्टैंड पर तैनात रहा। इसी प्रकार बस स्टैंड के दोनों मुख्य गेटों पर भी पीसीआर तैनात की गई, ताकि कोई शरारती तत्व सरकारी संपत्ति को नुकसान ना पहुंचा दे।

    आधे बिजली कर्मचारी भी हड़ताल के समर्थन में उतरे

    करनाल जिले में करीब 50 प्रतिशत बिजली कर्मचारी भी हड़ताल के समर्थन में उतरे हैं। आल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन ने खुले तौर पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन किया है। आधे से ज्यादा क्लेरिकल व टेक्निकल स्टाफ हड़ताल पर गया है। हालांकि बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता सुधाकर तिवारी ने कहा कि हड़ताल से लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। बिजली सेवाओं को बाधित नहीं होने दिया जाएगा।

    comedy show banner
    comedy show banner