हरियाणा रोडवेज ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, कुरुक्षेत्र से जींद के लिए सेवा शुरू, यह रहेगा समय
हरियाणा रोडवेज धीरे-धीरे अपनी सेवाएं अनलॉक कर रहा है। कुरुक्षेत्र से जींद के बीच कोरोना के कारण दो माह से बस सेवा बंद थी। डिपो ने एक अतिरिक्त बस भी चलाई है।पहली बस सुबह 720 दूसरी 1020 और तीसरी 1120 पर रवाना होगी।

अनुज शर्मा, कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो ने कई माह से बंद पड़े जींद रूट पर बस सेवा बहाल कर दी है। वही एक अतिरिक्त बस भी जींद रूट पर लगा दी गई है। जींद रूट पर बस सेवा शुरू होने से कुरुक्षेत्र से जींद तक के बीच में पड़ने वाले लगभग 25 अड्डों के हजारों यात्रियों को फायदा मिलेगा।
गौरतलब है कि लाकडाउन के कारण करीब दो माह से कुरुक्षेत्र डिपो ने अपने कई रूट बंद कर रखे थे। जिन्हें अब धीरे-धीरे खोला जा रहा है और यात्रियों को राहत दी जा रही है। कुरुक्षेत्र डिपो से लाकडाउन से पहले एक ही बस जींद रूट पर सेवा देती थी। लेकिन अब बस सेवा बहाली के बाद एक अन्य बस भी जींद रूट पर लगा दी गई है। इसके अलावा जींद डिपो ने भी अपनी कुरुक्षेत्र रूट पर बस सेवा बंद रखी थी। जिसे जींद डिपो ने भी खोल दिया है। अब कुरुक्षेत्र से जींद के लिए तीन बसों की अलग-अलग निर्धारित समय पर सेवा मिलेगी।
110 किमी के सफर में पड़ते हैं 25 अड्डे
डीआइ कुलदीप सिंह ने बताया कि कुरुक्षेत्र डिपो ने दो माह से बंद पड़े जींद रूट पर बस सेवा शुरू कर दी है। कुरुक्षेत्र डिपो से लेकर जींद डिपो तक 110 किलोमीटर पड़ता है। इस 110 किलोमीटर के सफर के बीच रोडवेज बस 25 अड्डों पर रुकती है। वहीं कुरुक्षेत्र से जींद तक 110 किलोमीटर पर 115 रुपये किराया है। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र डिपो से डिपो की पहली बस सुबह 7:20, दूसरी 10:20 पर रवाना होगी। इसके अलावा जींद डिपो की बस 11:20 पर कुरुक्षेत्र डिपो से रवाना होगी।
कुरुक्षेत्र डिपो की दो व जींद की एक बस चलेगी
रोडवेज डिपो कुरुक्षेत्र के महाप्रबंधक अशोक मुंजाल ने कहा कि लॉकडाउन के कारण लगभग दो माह से जींद रूट पूर्ण रूप से बंद था। जिस कारण इस रूट पर पड़ने वाले 25 अड्डों के लोगों पर असर पड़ रहा था। अब जींद डिपो के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है। अब डिपो कुरुक्षेत्र से दो और जींद डिपो की एक बस रोजाना अपने निर्धारित समय पर आवाजाही करेंगी। इससे बस में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।