पानीपत से हरिद्वार जाने वाले बस यात्रियों के लिए खुशखबरी, 22 अतिरिक्त बसें चलाई गईं
हरिद्वार (Haridwar) के लिए हरियाणा रोडवेज ने 22 अतिरिक्त बसें चलाई हैं। कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। यमुना बोर्ड व हरिद्वार में आयोजित मेले से पांच कर्मचारी सवारियों को बसों में ले जाने के लिए बनाएंगे व्यवस्था।

पानीपत, जागरण संवाददाता। अगर आप हरिद्वार जाने की सोच रहे है तो रोडवेज ने आपका सफर आसान कर दिया है। पानीपत डिपो से शनिवार को 22 बसें अतिरिक्त चलाई जाएगी। इस तरह कुल 32 बसों को हरिद्वार के लिए लगाया गया है। श्रावण माह तक यह बसें रूट पर रहेगी। इसमें रोडवेज के निरक्षक कपूर चंद के नेतृत्व में हरिद्वार मेले में पांच सदस्यी टीम बनाकर भेजा गया है। जो वहां से रोडवेज बसों में सवारियों को ले जाया जाएगा।
हरिद्वार रूट पर सबसे ज्यादा सवारियां रहती है। शुक्रवार को भी दिनभर सवारियों की भीड़ लगी रही। जिसके कारण लोकल रूट को बंद कर हरिद्वार के लिए बसें चलाई गई। हरिद्वार के लिए अतिरिक्त बसें चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। पहले बसें नहीं होने के कारण यात्रियों को मजबूरी में निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा था। अब लोगों की डिमांड के चलते रोडवेज प्रशासन ने अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया गया है। रोडवेज की एक टीम यमुना बोर्डर पर भी रहेगी। वहां भी अधिक भीड़ होने पर यात्रियों को वहीं से बसों में गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
गुलाबी बसों को भी लंबे रूट पर लगाया
रोडवेज में बसें कम पड़ी तो गुलाबी बसों को भी लंबे रूट पर लगा दिया। इसके बाद भी रोडवेज में व्यवस्था संभालने के लिए कर्मचारियों के पसीने छूट गए। गुलाबी बसें महिलाओं के लिए चलाई गई हैं। इन बसों में कोई भी सफर कर सकता है। रोडवेज के पास कुल 129 बसें है। 50 प्रतिशत बसों को हरिद्वार रूट पर लगाया जा सकता है।
हरिद्वार रूट के लिए बढ़ाई बसों की संख्या
रोडवेज ट्रैफिक मैनेजर पंकज पुनिया ने बताया कि हरिद्वार रूट के लिए बसों की संख्या बढ़ाई गई है। यात्रियों की काफी भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। किसी भी यात्री को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।