Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैथल से शुरू हुई दिल्‍ली रूट के लिए बस सेवा, जानिए कितने बजे आखिरी बस जाएगी

    By Anurag ShuklaEdited By:
    Updated: Sat, 13 Feb 2021 05:33 PM (IST)

    दिल्‍ली हरियाणा बार्डर में चल रहे कृषि कानून विरोधी आंदोलन की वजह से दिल्‍ली रूट की बंद बसों को शुरू करने का फैसला लिया गया है। कैथल से दिल्‍ली के लिए रोडवेज बस जाएंगी। कैथल से आखिरी बस पांच बजकर 40 मिनट पर निकलेगी।

    Hero Image
    कैथल से दिल्‍ली रूट के लिए बस सेवा शुरू हो गई।

    कैथल, जेएनएन। कृषि कानून विरोधी आंदोलन की वजह से बंद दिल्ली रूट की बस सेवा को बहाल कर दिया गया है। अब शाम पांच बजकर 40 मिनट तक डिपो की बसें दिल्ली रूट पर चलेगी। इससे विभाग की आमदनी को भी फायदा होगा। वहीं यात्रियों को आने जाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। बता दे कि किसान आंदोलन के कारण दिल्ली रूट की बस सेवा को बंद कर दिया था, पानीपत व बहालगढ़ तक ही बसों को  भेजा जा रहा था। इससे विभाग की आमदनी को नुकसान हो रहा था। यात्रियों को भी आने जाने में परेशानी हो रही थी। यात्रियों की मांग के अनुसार दिल्ली रूट की बस सेवा को शुरू कर दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    15 बसें चलेगी रूट पर

    किलोमीटर व रोडवेज की 15 बसें इस रूट पर चलेगी। इससे यात्रियों को आने जाने में परेशानी नहीं होगी। बता दे कि डेढ़ बजे के बाद बहालगढ़ तक भी बस सेवा नहीं थी। यात्रियों को इधर- उधर भटकना पड़ता था। प्राइवेट साधन अपनी मनमर्जी का किराया ले रहे थे। इससे यात्रियों की जेब ढीली हो रही थी। वहीं अब यात्रियों को बसों की समस्या नहीं रहेगी।

    कैथल से दिल्ली रूट की समय सारणी-

    सुबह से शुरुआत

    5 बजकर 30 मिनट

    6: 00 बजे

    6 बजकर 40 मिनट

    7 बजकर 30 मिनट

    8 बजकर 20 मिनट

    9 बजकर 20 मिनट

    10 बजकर 20 मिनट

    10 बजकर 40 मिनट

    11 बजकर 20 मिनट

    12 बजकर 20 मिनट

    01 बजकर 40 मिनट

    02 बजकर 40 मिनट

    03 बजकर 40 मिनट

    04 बजकर 40 मिनट

    05 बजकर 40 मिनट

    रोडवेज के जीएम अजय गर्ग का कहना है कि दिल्ली रूट के लिए पांच बजकर 40 मिनट तक अंतिम बस चलेगी। किसान आंदोलन के कारण बस सेवा बंद थी। यात्रियों को किसी प्रकार से परेशान नहीं होने दिया जाएगा।

    comedy show banner