Haryana Municipal Elections Results 2022: पिहोवा और लाडवा में खिला कमल, शाहाबाद में जजपा का जादू, इस्माईलाबाद में चली झाड़ू
Haryana Municipal Elections Results 2022 हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पिहोवा लाडवा ईस्माइलाबाद और शाहाबाद के रिजल्ट आ चुके हैं। पिहोवा और लाडवा से भाज ...और पढ़ें

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। Haryana Municipal Elections Results 2022: हरियाणा में नगर निकाय चुनाव परिणाम की तस्वीर साफ होने लगी है। कुरुक्षेत्र की चार नगरपालिकाओं के चुनाव नतीजों में पिहोवा और लाडवा में भाजपा के प्रत्याशी विजयी रही। शाहाबाद में जजपा समर्थित गुलशन क्वात्रा विजयी रहे। आम आदमी पार्टी को इस्माईलाबाद नगरपालिका में चेयरमैन की कुर्सी मिली है।
लाडवा नगरपालिका में भाजपा प्रत्याशी साक्षी खुराना विजयी रही। उनको 5818 लेकर विजयी रही। वे 1416 वोट सेे विजयी रही। दूसरे नंबर पर कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सुमित बंसल को 4402 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के अनिल कुमार रहे। उनको 4358 वाेट मिले हैं। उनकी सास पूर्व चेयरमैन कौशल्या खुराना, पति अमित खुराना व जेठानी स्मृति खुराना यहां से पार्षद बने हैं। एक ही परिवार के चार सदस्य नगरपालिका में पहुंचे हैं। ,जेठानी ओर पति बने पार्षद। खुराना परिवार का जलवा बरकरार। लगातार तीसरी बार खुराना एंड कंपनी का लाडवा पर कब्जा।
शाहाबाद नगरपालिका में जजपा के समर्थित गुलशन क्वात्रा विजयी रहे। यहां पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी के नजदीक निर्दलीय तिलकराज अग्रवाल को हार का सामना करना पड़ा। शाहाबाद में दूसरा रोचक मुकाबला वार्ड नौ के पार्षद के लिए रहा। यहां मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव एवं पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी के सुपुत्र गौरव बेदी चुनाव हार गए। यहां से जसबीर सैनी पार्षद बने हैं।
पिहोवा नगरपालिका से भाजपा के आशीष चक्रपाणी विजयी रहे। उन्होंने आम आदमी पार्टी के अनिल धवन को हराया है। अनिल धवन शुरुआती दौर में ही चक्रपाणी से आगे चल रहे थे। अंतिम चरणों में भाजपा प्रत्याशी आशीष चक्रपाणी ने बढ़त हासिल कर जीत को गलेे लगाया।
इस्माईलाबाद में आम आदमी पार्टी की निशा कानो 101 वोट से विजयी रही। उनको 1503 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर भाजपा की पूजा गर्ग रही। उनको 1402 वोट मिले हैं। निर्दलीय उम्मीदवार ज्योतिसर कोे 1225 वोट मिले। जजपा समर्थित दीपशिखा कंसल को 927 वोट मिले। वह यहां छठे नंबर पर रही।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।