Haryana Politics: हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सैलजा ने कहा, विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम से कांग्रेस का लेना-देना नहीं
पंजाब की सियासत में कांग्रेस के बीच मतभेद सामने आने के बाद हरियाणा में भी कार्यकर्ताओं की नजरें टिकी हैं। करनाल के असंध पहुंची हरियाणा कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि जल्द प्रदेश में संगठन तैयार कर दिया जाएगा जिससे कांग्रेस मजबूत होगी।

असंध (करनाल), संवाद सहयोगी। कांग्रेस के विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम को लेकर पार्टी के सांगठनिक गलियारों में कायम मतभेद अब खुलकर सामने आ गए हैं। इसका स्पष्ट प्रमाण पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सैलजा ने यह कहकर दिया कि विपक्ष आपके समक्ष वस्तुत: कांग्रेस का नहीं बल्कि इससे जुड़े लोगों का खुद का कार्यक्रम है। इससे कांग्रेस का कोई लेना देना नही है। कांग्रेस ज़मीनी स्तर पर जनता के हकों की लड़ाई लड़ रही है और लड़ती रहेगी।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा असंध के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान बोल रही थीं। सैलजा ने कहा कि ऐलनाबाद में इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला को अगर चुनाव लड़ना था तो इस्तीफा देने की क्या जरूरत थी ? यह ऐलनाबाद की जनता के साथ खिलवाड़ किया गया है। जनता के हक की लड़ाई विधानसभा में रहकर लड़ी जाती है भागकर नहीं। कांग्रेस मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। सरकार किसानों को बरगला रही है। किसान हक मांग रहे हैं और कांग्रेस राजनीतिक विरोध कर रही है।
सैलजा ने कहा कि जल्द प्रदेश में संगठन तैयार कर दिया जाएगा, जिससे कांग्रेस मजबूत होगी। अनुचित मानसिकता के लोग सत्ता संभाल रहे है। जनप्रतिनिधियों की आवाज दबाई जा रही है। विधायक शमशेर सिंह गोगी ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर रहे हैं। इस अवसर पर सुरजीत राणा, जितेन्द्र चोपड़ा, रूपेन्द्र नरूला, साहिल गौतम, गौरव कहलोन, मुनीश प्रवेश राणा, तमन शर्मा, राजेश पहलवान परखासिया, संजय अग्रवाल, पदम गुप्ता, रिसाल सिंह मौजूद थे।
बता दें कि पंजाब में कांग्रेस नेताओं के बीच चल रहे मतभेद के बाद हरियाणा में भी सियासी गर्माहट सामने आने लगी है। हरियाणा में कांग्रेस का अब तक संगठन भी नहीं बन सका है। वहीं, हरियाणा में कांग्रेसी दिग्गजों के बीच भी टकराव की स्थिति दिख रही है।है। हुडा के कार्यक्रम विपक्ष आके समक्ष कार्यक्रम पर ही प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने सवाल खड़े कर दिए हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।