विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करनाल से 4 आतंकवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, पाकिस्तान से भी जुड़े तार

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Thu, 05 May 2022 12:09 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 05 May 2022 02:56 PM (GMT+05:30)

हरियाणा के सीएम सिटी से चार आतंकवादी पकड़े गए। किसी बड़े हमले की साजिश की आशंका जताई जा रही है। ...और पढ़ें

हरियाणा सीएम सिटी करनाल में चार आंतकवादी गिरफ्तार।
हरियाणा सीएम सिटी करनाल में चार आंतकवादी गिरफ्तार।

करनाल, जागरण संवाददाता। हरियाणा के सीएम सिटी में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। करनाल पुलिस ने मधुबन थाना क्षेत्र से चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आतंकवादी किसी बड़े आतंकी हमले की फिराक में थे।आतंकियों के तार पाकिस्तान से भी जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। पकड़े गए आतंकियों में परमिंदर, अमनदीप और गुरप्रीत पंजाब के फिरोजपुर जिले के मक्कू गांव के रहने वाले हैं। जबकि चौथा आतंकी भूपिंदर पटिया बीट लुधियाना का रहने वाला है। इनमें गुरप्रीत और अमनदीप सगे भाई बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: करनाल में पकड़े गए आतंकी बोले, अंबाला में हमने ही रखे थे हैंड ग्रेनेड और आइइडी

पुलिस की चार टीमों ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर दिल्ली नंबर की इनोवा गाड़ी को दिल्ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे स्थित बसताड़ा टोल के पास रोका, जिसके बाद इन आतंकियों को पकड़ने में सफलता हासिल हुई। पुलिस ने उनके कब्जे से हथियार और विस्फोटक सामान भी बरामद किए। इनके पास से देसी पिस्टल 31 जिंदा कारतूस बारूद से भरे तीन कंटेनर और ₹130000 बरामद हुए हैं। आतंकी इनोवा कार से पंजाब से दिल्ली जा रहे थे।

ये भी पढ़ें: करनाल में चार आतंकवादी गिरफ्तार, पानीपत में अलर्ट जारी, जीटी रोड पर विशेष पुलिस बल तैनात

करनाल एसपी कर सकते हैं प्रेस कांफ्रेंस

पुलिस अभी इस मामले में ज्यादा कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। करनाल एसपी लगातार मामले की जांच कर रहे। जल्द ही वे इसे लेकर प्रेस कांफ्रेंस भी कर सकते हैं। पुलिस की ओर से फिलहाल विभिन्न धाराओं के तहत यह मामला करनाल के मधुबन थाने में दर्ज कराया गया है और इंद्री कि एसपी हिमाद्री कौशिक को जांच सौंपी गई है।चंडीगढ़, करनाल आईबी की टीमें भी आतंकवादियों से पूछताछ कर रही हैं।

पाकिस्तानी आंतकी से जुड़े तार

करनाल एसपी गंगाराम पूनिया के अनुसार पाकिस्तान में रह रहे आतंकी हरजिंदर सिंह ने इन आतंकियों को यह कंटेनर और अन्य सामान तेलंगाना के आदिलाबाद जिले की एक लोकेशन पर पहुंचाने की हिदायत दी थी। इन आतंकियों के फोन में भी यह लोकेशन मिली है। इन आतंकियों में सबसे मुख्य गुरप्रीत माना जा रहा है, जिसके साथ पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरजिंदर सिंह का लगातार कम्युनिकेशन बना हुआ था।

गुरप्रीत जेल में रहते समय राजवीर नामक एक अन्य अपराधी के संपर्क में आया था, जो पहले से हरजिंदर के साथ जुड़ा हुआ था,उसी ने राजवीर का संपर्क हरजिंदर से कराया, जिसके बाद उसने हरजिंदर के लिए काम शुरू कर दिया।

पहले भी मिल चुके है असाइनमेंट

ऐसी जानकारी मिल रही है कि इससे पहले भी हरजिंदर सिंह की ओर से इन आतंकवादियों को असाइनमेंट दिए जा चुके हैं। जिसके तहत ये महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब में भी हथियार सप्लाई करके आए थे।

आसपास के जिलों में अलर्ट

घटना के तुरंत बाद ही आसपास के जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। करनाल में नाके लगा दिए गए हैं। आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है।