विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करनाल में पकड़े गए आतंकी बोले, अंबाला में हमने ही रखे थे हैंड ग्रेनेड और आइइडी

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Thu, 05 May 2022 03:32 PM (IST)

करनाल में चार आतंकवादी पकड़े गए हैं। इस घटना के बाद पूरे हरियाणा में हड़कंप मच गया है। पकड़े गए ...और पढ़ें

करनाल में गिरफ्तार हुए आतंकियों के अंबाला से जुड़े तार।
करनाल में गिरफ्तार हुए आतंकियों के अंबाला से जुड़े तार।

अंबाला, जागरण संवाददाता। 19 मार्च को अंबाला में महर्षि मारकंडेश्वर विश्वविद्यालय और दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास मिले 3 जिन्दा हैंड ग्रेनेड और आइइडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) का कनेक्शन करनाल से पकड़े गए चार आतंकियों से जुड़ गया है। करनाल में पकड़े गए आतंकियों ने प्रारंभिक पूछताछ में माना कि उन्होंने कुछ समय पहले विस्फोटक सामग्री और आइइडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) कई जगह ट्रांसप्लांट किए थे।

हालांकि उन्हें अभी इस बात का नहीं पता कि वह सीमा अंबाला की थी या पंजाब की। बता दें कि होली के दिन अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर निर्माणाधीन भवन में लगे मजदूरों ने संदिग्ध सामग्री एक खाली मैदान से बरामद की थी। जोकि जांच में विस्फोटक सामग्री मिली थी। इस मामले के तार पाकिस्तान से जुड़े हुए भी पाए गए थे। इसी मामले में इंटेलिजेंस ब्यूरो और केंद्रीय जांच एजेंसियां जांच में जुटी थी। बताया जा रहा है कि उन्हीं की इनपुट पर करनाल से यह आतंकी पकड़े गए।

ये था मामला

अंबाला शहर की महर्षि मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी सद्दोपुर के सामने और दिल्ली पब्लिक स्कूल के साथ लगते खाली मैदान से मिले तीन हैंड ग्रेनेड, आइईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस), डेटोनेटर और टाइमर के तार पाकिस्तान से जुड़े होने के संकेत मिले थे। इन सभी में आरडीएक्स का प्रयोग किया गया था। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा होने के कारण इस मामले में सोमवार को एनआइए (नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी) और एनएसजी (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड) खुफिया तंत्र के साथ पंजाब पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। इन टीमों ने पूरे मामले का सीन क्रिएट किया था साथ ही साथ पूरे एरिया को सील कर दिया था।

डेढ़ किलो विस्फोटक सामग्री को किया गया था नष्ट

इसके बाद करीब डेढ़ किलो विस्फोटक सामग्री को टीम ने नष्ट कर दिया था। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब के गुरदासपुर सेक्टर के पंजग्रेन इलाके में पाकिस्तान  से ड्रोन के जरिए आरडीएक्स की तस्करी और बम धमाके कराने की बड़ी साजिश का भांडाफोड़ हुआ था। बीएसएफ ने करीब पांच किलो आरडीएक्स और डेटोनेटर सहित बड़ी मात्रा में बम बनाने का सामान बरामद किया था। इस मामले से भी अंबाला में मिली विस्फोटक सामग्री के तार जुड़े हो सकते हैं।

इनपुट मिलने पर होगा खुलासा

करनाल से जो आतंकी पकड़े गए हैं। उन्होंने प्रारंभिक पूछताछ में यह माना है कि उन्होंने कुछ जगह आइइडी और विस्फोटक सामग्री रखी थी लेकिन वह सीमा पंजाब की थी या हरियाणा की थी, अभी इसको लेकर पूछताछ की जा रही है। करनाल पुलिस से इनपुट के बाद इस मामले में आगे का खुलासा हो सकेगा।

-जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी अंबाला।