विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करनाल में चार आतंकवादी गिरफ्तार, पानीपत में अलर्ट जारी, जीटी रोड पर विशेष पुलिस बल तैनात

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Thu, 05 May 2022 02:12 PM (IST)

करनाल में चार आतंकवादियों की गिरफ्तारी के बाद आसपास के जिलों में अलर्ट जारी कर दिए गए हैं। जगह-जगह नाके ...और पढ़ें

करनाल में आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद पानीपत में अलर्ट।
करनाल में आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद पानीपत में अलर्ट।

पानीपत, जागरण संवाददाता। करनाल में पुलिस ने चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। आतंकियों से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया गया है। आतंकी पंजाब से दिल्ली जा रहे थे। घटना के बाद करनाल के साथ लगते जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। पानीपत में भी इसे लेकर अलर्ट जारी किया है, जीटी रोड पर विशेष पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार मामले में नजर बनाए हुए हैं। जीटी रोड पर नाके लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

पानीपत इसलिए ज्‍यादा अलर्ट

पानीपत पर पहले आतंकियों का साया पड़ चुका है। पानीपत में दीवाना के नजदीक समझौता एक्‍सप्रेस ट्रेन में ब्‍लास्‍ट कर दिया गया था। तब पाकिस्‍तान जा रहे 68 से ज्‍यादा यात्रियों की जान चली गई थी। सभी ट्रेन के अंदर ही जिंदा जल गए थे। किसी का पूरा परिवार खत्‍म हो गया तो किसी ने अपने बच्‍चों और मां-बाप को खो दिया। 12 से अधिक लोगों की तो अब तक पहचान नहीं हो सकी है। शव कब्रिस्‍तान में हैं। बिना पहचान की कब्र हैं।

पानीपत बस स्टैंड पर हमला हुआ था

पानीपत के बस स्टैंड पर हमला हो चुका है। एक फरवरी 1997 को हमला हुआ था। निजी बस में ब्लास्ट किया गया। बस कालखा से पानीपत बस स्टैंड पहुंची थी। इस विस्फोट में बीस लोग घायल हुए थे। एक की मौत हो गई थी। अब्दुल करीम उर्फ टुंडा आरोपित था। सुबूतों के अभाव में बरी हो गया था।

पानीपत में रिफाइनरी, एनएफएल और थर्मल

पानीपत में रिफाइनरी, एनएफएल और थर्मल जैसे बड़े औद्योगिक संस्थान हैं। इस वजह से यहां पर पुलिस हमेशा अलर्ट पर रहती है। रिफाइनरी में प्रवेश करना आसान नहीं है। सीआइएसएफ के हवाले है सुरक्षा की कमान। यहां पर भी हलचल देखी गई है। सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। एनएफएल में सीआइएसएफ सुरक्षा संभालती है। सीआइडी की टीमें लगातार संपर्क बनाए हुए है।