विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली के बाद जहरीली हुई हरियाणा की हवा, देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में प्रदेश के 6 शहर शामिल

Published: Tue, 10 Nov 2026 10:47 AM (IST)

दीपावली के बाद हरियाणा की हवा जहरीली हो गई है, जिसमें देश के 15 सबसे प्रदूषित शहरों में प्रदेश के ...और पढ़ें

दीपावली के बाद बिगड़ी हरियाणा की आबोहवा (फाइल फोटो)

दीपावली के बाद बिगड़ी हरियाणा की आबोहवा (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बहादुरगढ़ देश में 400 एक्यूआइ के साथ सबसे प्रदूषित शहर

  2. हरियाणा के आठ शहर देश के 15 सबसे प्रदूषित शहरों में

  3. दीपावली आतिशबाजी के बाद पीएम 2.5 मुख्य प्रदूषक कण बना

जागरण टीम, हिसार/पानीपत। दीपावली पर हुई आतिशबाजी का असर अगले ही दिन हरियाणा की हवा में साफ दिखा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नौ नवंबर के आंकड़ों के अनुसार देश के 15 सबसे प्रदूषित शहरों में प्रदेश के आठ शहर शामिल हैं। टॉप 10 शहरों में भी छह हरियाणा के हैं। बहादुरगढ़ 400 वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) के साथ देश में सबसे ऊपर रहा।

चरखी दादरी में 389 व रोहतक में 378 एक्यूआइ दर्ज हुआ। फरीदाबाद व पंचगांव में 350-350, कैथल में 347, गुरुग्राम में 345 और भिवानी में 340 रहा। सात व आठ नवंबर को अधिकांश शहरों व कस्बों में कुछ हद तक स्थिर रहा प्रदूषण स्तर नौ नवंबर को उछला। चरखी दादरी में एक्यूआइ 389 व रोहतक में 378 तक पहुंच गया।

गैर-एनसीआर क्षेत्र कैथल में एक ही दिन में 137 अंक बढ़ गया एक्यूआइ

गैर-एनसीआर जिले कैथल में स्थिति ज्यादा चिंताजनक रही। यहां दीपावली की शाम एक्यूआइ 210 था, जो अगले दिन 347 हो गया। गैर-धान बेल्ट के भिवानी में सात नवंबर को 290, आठ को 307 और नौ को 340 एक्यूआइ दर्ज किया गया। यहां लगातार तीन दिन से प्रदूषण बढ़ता जा रहा है।

haryana_AQI

हिसार और पानीपत में भी बढ़ा प्रदूषण का ग्राफ

हिसार में नौ नवंबर को 24 घंटे का औसत एक्यूआइ 291 रहा, जो खराब श्रेणी का है। टेक्सटाइल हब पानीपत में दीपावली बाद एक्यूआइ 286 पर पहुंच गया। दोनों शहरों में पीएम 2.5 मुख्य प्रदूषक रहा।

प्रदेश के 22 शहरों में पीएम 2.5 मुख्य प्रदूषक

प्रदेश के 25 में से 22 शहरों में पीएम 2.5 मुख्य प्रदूषक कण रहा। ये बारीक कण सांस के जरिये फेफड़ों तक पहुंच सकते हैं। फतेहाबाद (138), पंचकूला (142), अंबाला (184) व पलवल (194) में वायु गुणवत्ता अपेक्षाकृत बेहतर रही। दीपावली पर हरियाणा में करोड़ों रुपये के पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी हुई।

अंबाला और कुरुक्षेत्र में करीब पांच-पांच करोड़ रुपये के पटाखे चले, जबकि रोहतक में चार करोड़ और चरखी दादरी में तीन करोड़ रुपये के पटाखों की आतिशबाजी हुई। भिवानी में साढ़े तीन करोड़ रुपये से अधिक और कैथल में भी लाखों रुपये के पटाखे चले।

यह भी पढ़ें- लाल किला ब्लास्ट: जहा चला आतंकी मॉड्यूल, उसी अल-फलाह यूनिवर्सिटी में MBBS की सभी 200 सीटें फुल

यह भी पढ़ें- सोनीपत में अवैध होर्डिंग से निगम को करोड़ों का नुकसान, अधिकारियों पर उठा सवाल

 

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।