पानीपत में हारट्रोन सेंटर के मालिक की गोली मारकर हत्या, घर में घुसकर की वारदात
हरियाण के पानीपत में वारदात हुई। पानीपत में हारट्रोन सेंटर के मालिक पर गोली चला दी गई। हारट्रोन सेंटर के मालिक विनोद पर बदमाशों ने घर में घुसकर हमला ...और पढ़ें

पानीपत, जागरण संवाददाता। पानीपत में हारट्रोन सेंटर के मालिक विनोद भराड़ा पर घर में घुसकर हमला। गोलियां बरसाईं। विनोद भराड़ा को सिविल अस्पताल के बाद महाराजा सिग्नस अस्पताल ले जाया गया है। जहां मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने भी हत्या की पुष्टि कर दी है। आरोपित को पुलिस ने पकड़ लिया है। विनोद भराड़ा ने कुछ दिन पहले ही पुलिस से सुरक्षा मांगी थी।
धमकी दी जा रही थी
कुछ दिन पहले ही विनोद भराड़ा ने पुलिस को एक शिकायत दी थी। भराड़ा ने बताया था कि परमहंस कुटिया के नजदीक वह घर पर थे। पांच अक्टूबर 2021 को एक व्यक्ति ने पिकअप बलेरो से उन्हें टक्कर मार दी थी। तब वह बाहर सीढ़ियों पर बैठे थे। इस हादसे में उनकी दोनों टांगों के घुटने से नीचे हड्डी टूट गई। दायीं टांग कटकर अलग हो गई। दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपित देव सुनार को गिरफ्तार किया। वह जमानत पर छूटकर आ गया था। केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहा था।
लोगों से पता पूछता था
भराड़ा की शिकायत के अनुसार देव सुनार परमहंस कुटिया के पास लोगों से उनके घर का पता पूछता था। उसने किसी अनजान नंबर से काल कर कहा कि केस में समझौता कर लो। पर वह नहीं माने। उसने कहा कि अगर समझौत नहीं किया तो अंजाम भुगतना होगा। वह खुद भी आत्महत्या करने की धमकी देता था। भराड़ा ने पुलिस से कहा था कि वह पहले ही हादसे की वजह से चल नहीं सकते। अब मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है।
घर के बाहर लोगों की भीड़
जैसे ही शहर में सूचना पहुंची की विनोद भराड़ा को गोली मार दी गई है, परमहंस कुटिया के पास लोगों की भीड़ लग गई। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। हर कोई स्वजनों को संभाल रहा था। लोग कहते रहे कि आखिर शिकायत करना भी अब गुनाह हो गया। क्या अपने लिए इंसाफ भी अब नहीं मांगा जा सकता।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।