Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Guru Tegh Bahadur Jayanti 2022: दिल्ली के मोहम्मद गुलफान ने बनाया इक ओंकार, 26 मुस्लिम कारीगर लगे

    By Rajesh KumarEdited By:
    Updated: Sat, 23 Apr 2022 07:10 PM (IST)

    Guru Tegh Bahadur Jayanti 2022 पानीपत के सेक्टर 13-17 में गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। सभी धर्म के लोग कार्य ...और पढ़ें

    Hero Image
    दिल्ली के कारीगर मोहम्मद गुलफाम इक ओंकार बनाते हुए।

    पानीपत, जागरण संवाददाता। गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व पर पानीपत में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सभी लोग सहयोग कर रहे हैं। दिल्ली से आए कारीगर मोहम्मद गुलफाम ने धार्मिक बंधनों को तोड़ते हुए और सर्वधर्म संभाव का संदेश दिया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पानीपत के सेक्टर 13-17 में रविवार को गुरु तेग बहादुर का 401वां प्रकाश मनाया जाएगा। भव्य प्रवेश द्वार से होते हुए जब आप आगे बढ़ेंगे तो आपको इक ओंकार के सामने खुद माथा टेकने लगेंगे। पूरे पंडाल को सजाने से लेकर इक ओंकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है 26 मुस्लिम कारीगरों ने। गुरु सभी के हैं। हर धर्म और संप्रदाय के लोग अपना सहयोग कर रहे हैं। दिल्ली से आए कारीगर मोहम्मद गुलफाम ने इक ओंकार बनाया है। उनके साथ उनकी पूरी टीम है।

    लगातार 18 से 19 घंटे तक काम किया

    जो मुख्य गेट, स्टेज और बैक ड्राप इन्होंने ही बनाया है। गुलफाम ने बताया कि वह इस समागम में 12 अप्रैल को पहुंचे थे। लगातार 18 से 19 घंटे तक काम किया है। गुलफाम के साथ लगे शरीफ, अकरम, नवाब अली, रिजवान, अयूब ने सबसे पहले लोहे का स्ट्रक्चर तैयार किया। यह स्ट्रक्चर उन्होंने मुख्य प्रवेश द्वार, स्टेज और बैक ड्राप के लिए बनाया। इसके बाद लकड़ी और थर्माकाल से इसकी सजावट की है।

    मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे सब जगह काम करते हैं

    गुलफाम ने बताया कि वह मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे सब जगह काम करते हैं। कभी किसी जागरण में इंटीरियर डिजाइनिंग कर रहे होते हैं तो कभी गुरुपर्व के अवसर पर समारोह स्थल सजा रहे होते हैं। ऐसी जगह काम करके आत्मिक शांति का अनुभव होता है।

    हरियाणा के विभिन्न जिलों से जुटेंगे लोग

    गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व पर हरियाणा के विभिन्न जिलों से लाखों की संख्या में लोग पानीपत पहुंचेंगे। इसके लिए तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी है। एक विशाल पंडाल भी लगाया गया है जिसमें आराम से 2 लाख लोग बैठ सकते हैं।