Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Guru Tegh Bahadur Prakash Parv 2022: गुरु तेग बहादुर का 400वां प्रकाश पर्व, भव्य तैयारी, सजने लगे शहर

    By Rajesh KumarEdited By:
    Updated: Fri, 22 Apr 2022 04:39 PM (IST)

    Guru Tegh Bahadur Prakash Parv 2022 गुरु तेग बहादुर का 400वां प्रकाश पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर है। बाजार सजने लगे है। पानीपत में 24 को सेक्टर 13-17 में मनेगा गुरु तेग बहादुर का प्रकाश पर्व एक लाख से अधिक संगत आएगी।

    Hero Image
    गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व को लेकर तैयारियां तेज।

    पानीपत, जागरण संवाददाता। गुरु तेग बहादुर के 400 वें प्रकाश उत्सव को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। 5.50 लाख वर्ग फीट में इस कार्यक्रम को लेकर मुख्य मंच को विशेष रूप से तैयार किया गया है। इसके साथ-साथ जितने भी पंडाल बनाए जा रहे हैं वे सभी पूरी तरह से धूप और पानी में भी सुरक्षित होंगे। पूरे शहर को सजाया जा रहा है। सेक्टर 13-17 के पेड़ भी रोशनी से नहा रहे हैं। सिख यूथ फेडरेशन से जुड़े हरविन्द्र सिंह लाडी ने बताया कि 24 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम में कुल 40 स्टाल बनाए जा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से प्रदर्शनी लगेगी। इस प्रदर्शनी में देश के लिए गुरुओं की कुर्बानी को दिखाया जाएगा। डीसी सुशील सारवान ने कहा कि सभी युवा कार्यक्रम में तो भाग ले ही साथ ही साथ प्रदर्शनी को भी देखें ताकि उन्हें अपने इतिहास के बारे में जानकारी मिल सके। यह प्रदर्शनी अनूठी और ऐतिहासिक होगी जिसमें गुरुओं के गौरवशाली इतिहास को दर्शाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व में भी लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से इस प्रकार का गौरवशाली इतिहास जिला के लोगों को दिखाया गया था।

    सांसद संजय भाटिया के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री रविन्द्र राजू ने बुधवार को स्थानीय सेक्टर 13-17 कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। गुरु श्री तेग बहादुर के जीवन से जुड़ी सच्ची घटनाएं और उनकी शहादत को घर-घर पंहुचाने के लिए पूरा प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। प्रत्येक जिले में इसका पूरा प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। प्रदेश संगठन मंत्री रविन्द्र राजू ने कहा कि हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर का 400 वां प्रकाश पर्व एक उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

    सभी धार्मिक और सामाजिक संस्थाएं घर-घर जाकर दे रही है निमंत्रण

    जिले की सभी संस्थाएं एक बैनर के तले एक जुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में लगी हुई है। मंदिर कमेटियों के प्रधान कृष्ण रेवड़ी के अनुसार ऐसा कार्यक्रम जिला में पहली बार हो रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी मंदिरों की कमेटियां एकजुट होकर कार्यक्रम में सहयोग करेंगी। कृष्ण रेवड़ी ने बताया कि जिला की सभी धार्मिक और सामाजिक संस्थाएं अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर निमंत्रण दे रही है। प्रकाश उत्सव को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ-साथ विपक्ष के नेता भी भाग लेंगे। प्रदेश सरकार द्वारा यह कार्यक्रम सभी राजनैतिक व धार्मिक, सामाजिक संगठनों के सहयोग से ही आयोजित किया जा रहा है।

    ये संस्थाएं करेंगी सहयोग

    संस्था का नाम ये सेवा

    रोटेरियन, पानीपत पानी का स्टाल

    बैंक्वेट काल एसोसिएशन दूध, ठंडाई, तोशा

    गुरु दा लंगर ब्रेड पकौड़, चाय

    चुलकाना धाम ट्रस्ट, समालखा बर्फी, बेसन के लड्डू

    दशहरा कमेटी सूखा चना, हलवा

    व्यापार प्रकोष्ठ, पानीपत फ्रूटी

    सब्जी मंडी एसोसिएशन फ्रूटी

    नगर निगम आइसक्रीम, दूध

    बाबा बंदा सिंह बहादुर जलेबी, गुलाब जामुन

    कृष्ण कृपा धाम, कुरुक्षेत्र कुल्फी

    गुरुद्वारा साहिब, असंध लड्डू

    संत शिरोमणि अन्नत श्री दुर्बल नाथ जी महाराज लस्सी नमकीन

    श्रीरामा कृष्णा चेरीटेबल ट्रस्ट मीठे चावल

    पानीपत हलवाई एंड कैट्रस एसोसिएशन रबड़ी फालूदा

    महंत करमजीत सिंह जलजीरा

    बाबा गुरविंद्र सिंह, मांडी वाले पकौड़े

    न्यू पानीपत शुगर मिल गन्ने का जूस

    एसडी शिक्षा समिति, पानीपत ठंडी खीर

    पानीपत इंडस्ट्री एसोसिएशन अमूल की छाछ

    हरियाणा चैंबर आफ कामर्स एंड आइएनडी कुल्चे छोले

    समस्त गुरुद्वारा साहिब सोनीपत जूस

    सती भाई साई दास सेवा दल पानीपत मीठा व सादा पानी

    गुरुद्वारा नीलदारी पानीपत छबील

    गुरुद्वारा बापू केसर सिंह चाय

    श्री राम दशहरा कमेटी पानी

    मिंक एंड पोलर एसोसिएशन ओेल्ड इंडस्ट्रियल एरिया हलवा

    श्रीराम लीला कमेटी देवी मंदिर व श्री अग्रवाल वेश्य पंचायत देवी मंदिर पानीपत जल सेवा व 71 हजार गिलास

    comedy show banner
    comedy show banner