Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पानीपत में प्रेम में डूबे युवक ने उठाया खतरनाक कदम, नाराज प्रेमिका ने किया झगड़ा; तो निगल लिया जहर

    Updated: Sun, 20 Jul 2025 09:46 AM (IST)

    पानीपत के बहरामपुर में एक प्रवासी युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते जहर निगल लिया। बिहार से आया युवक अपनी प्रेमिका से झगड़े के कारण परेशान था क्योंकि वह उसके पानीपत आने से नाराज थी। युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल उसकी हालत में सुधार है।

    Hero Image
    पानीपत आने से नाराज प्रेमिका ने किया झगड़ा, तो प्रेमी ने निगला जहर। सांकेतिक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, पानीपत। हरियाणा के बापौली के बहरामपुर में एक प्रवासी युवक ने जहर निगल लिया। वह तीन दिन पहले ही बिहार से बहरामपुर में बुआ के पास आया था। पानीपत आने से उसकी प्रेमिका नाराज थी।

    वह उसे पानीपत आने से रोक रही थी, लेकिन युवक नहीं माना। प्रेमिका ने उसके साथ झगड़ा किया, इसी से परेशान होकर युवक ने जहर निगला। अब युवक का जिला नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने इसकी सूचना बापौली थाना पुलिस को दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गांव बहरामपुर निवासी वाजिजुल ने बताया कि उसका ममेरा भाई जुनैद हैदर वीरवार को उनके घर आया था। यहां आने के बाद वह अक्सर मोबाइल पर किसी से बात करता रहता था। वह मोबाइल पर चिल्लाता रहता था।

    शुक्रवार दोपहर को उसने बहरामपुर में एक खेत में जाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया और उसे कॉल कर बताया। वह खेत में पहुंचा तो जुनैद उल्टी कर रहा था। पूछने पर उसने बताया कि वह अपने गांव की ही जासरीन से प्यार करता है।

    उन दोनों का चार माह से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जासरीन उसके पानीपत आने से नाराज है। वह मोबाइल पर उससे झगड़ा कर रही थी और वापस उसे गांव बुला रही थी। इसी से परेशान होकर उसने जहर निगल लिया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। उसकी सेहत में सुधार है।

    comedy show banner
    comedy show banner