राजकीय कन्या स्कूल में छात्राओं ने किया सामूहिक गीता पाठ
फोटो 35 संस सनौली राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वैश्विक गीता पाठ का आयोजन किय

फोटो 35
संस, सनौली : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वैश्विक गीता पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य नरेश अत्री की अध्यक्षता में हुआ। स्कूल की छात्राओं ने सामूहिक गीता पाठ किया, जिसमें गीता के 18 अध्याय से 18 श्लोकों का सामूहिक उच्चारण किया गया। इस मौके पर रोहिणी, संजय डागर, आनंद, जसवीर, धर्मवीर, सुरेश एवं विक्रम भोला मौजूद रहे। कृषि विज्ञान केंद्र में मना सुशासन दिवस
फोटो 36
संस, सनौली : कृषि विज्ञान केंद्र ऊझा में शुक्रवार को सुशासन दिवस मनाया गया। केंद्र प्रभारी डा. राजबीर गर्ग ने प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना, फसल अवशेष एवं प्रबंधन और स्वच्छता विषय पर प्रगतिशील महिला किसानों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि कंबाइन द्वारा धान की फसल कटाई के बावजूद भी फसल अवशेष जलाने की घटनाएं कम हुई है। डा.सतपाल सिंह ने प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डा. आशीष कुमार ने स्वच्छता पर जोर दिया। इस मौके पर करीब 100 प्रगतिशील महिला किसान मौजूद रहीं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।