Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gas Cylinder Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, अब इतने रुपये पहुंच गई है कीमत

    By Anurag ShuklaEdited By:
    Updated: Wed, 06 Jul 2022 10:06 AM (IST)

    एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। सुबह-सुबह महंगाई की खबर सामने आई है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। गैस के दामों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले भी घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 50 रुपये बढ़ाए गए थे।

    Hero Image
    घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं।

    पानीपत, जेएनएन। सुबह-सुबह महंगाई का एक झटका लगा है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम बुधवार को 50 रुपये तक बढ़ा दिए गए। बढ़ोतरी 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में की गई है। पानीपत सहित कई शहरों में अब घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 1050 रुपये पार हो गए हैं। इससे पहले भी घरेलू गैस में 50 रुपये बढ़ाए गए थे ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम अचानक बढ़ा दिए। कंपनियों ने छह जुलाई की सुबह घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये तक बढ़ा दिया। हरियाणा में जहां गैस सिलेंडर की कीमत 1050 रुपये पार गई, वहीं दिल्‍ली मेंं 1053 रुपये का मिल रहा। इसके अलावा कोलकाता में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 1079, मुंबई में 1052.50 रुपये हो गया है। 

    जुलाई महीने की शुरुआत में ही गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हुआ था। कामर्शियल सिलेंडर सस्‍ता हुआ था। वहीं, 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम छह जुलाई को 50 रुपये बढ़ा दिए गए।

    पिछले एक साल में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 834.50 से बढ़कर 1050 पार हो गए हैं। इससे पहले 22 मार्च को भी एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में तेजी से उछाल आया था। गैस की कीमत 50 रुपये तक बढ़ाया गया था।

    गैस के दाम से उद्योग पर बोझ

    एलपीजी गैस के दाम बढ़ने से पानीपत के उद्योगों पर बोझ बढ़ गया है। पानीपत में कुछ उद्योग एलपीजी गैस पर चलाए जा रहे हैं। उनकी लागत बढ़ गई है। उद्योग संचालकों की मानें तो उनका उद्योग एलपीजी पर चलता है। एलपीजी के भाव महंगे होने का असर पड़ रहा है।

    जानें कहां कितने बढ़े दाम

    कुरुक्षेत्र में इस महंगाई की मार देखने को मिली। कुरुक्षेत्र में एलपीजी सिलेंडर के दाम पहले 1012.50 रुपये थी। अब सिलेंडर के दाम बढ़कर 1062.50 रुपये तक पहुंच गए। कैथल में भी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। अब सिलेंडर की कीमत 1061.50 रुपये पहुंच गई है। यमुनानगर में सिलेंडर के दाम 1053 रुपये पहुंची।

    कुरुक्षेत्र में एलपीजी सिलेंडर के दाम

    पहले      1012.50 

    अब         1062.50

    कैथल में एलपीजी सिलेंडर के दाम

    पहले      1011.50 

    अब        1061.50

    यमुनानगर में एलपीजी सिलेंडर के दाम

    पहले      1003

    अब        1053

    comedy show banner